कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, दूसरे दलों से आए इन तीन नेताओं को टिकट

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, दूसरे दलों से आए इन तीन नेताओं को टिकट
Published : Apr 6, 2023, 6:03 pm IST
Updated : Apr 6, 2023, 6:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress releases second list of 41 candidates for Karnataka,
Congress releases second list of 41 candidates for Karnataka,

कांग्रेस अब तक कुल 166 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

 New Delhi: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिनमें तीन ऐसे प्रत्याशी भी हैं जो हाल ही में भारतीय जनता पार्टी एवं जनता दल (एस) छोड़कर पार्टी में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची में कोलार विधानसभा क्षेत्र का उल्लेख नहीं है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया इस विधानसभा चुनाव में वरुणा के साथ इस क्षेत्र से भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उनका नाम वरुणा विधानसभा क्षेत्र से घोषित हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य बाबूराव चिनचनसूर, विधायक रहे एनवाई गोपालकृष्ण को क्रमश: गुरमितकल और मोलाकालमुरू से टिकट दिया गया। ये दोनों नेता हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

जनता दल (एस) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए एस आर श्रीनिवास को गुब्बी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल, गंगावटी से इकबाल अंसारी को टिकट दिया गया है। दूसरी सूची में कांग्रेस के 41 उम्मीदवार और एक प्रत्याशी सर्वोदय कर्नाटक पार्टी का है। सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया को मेलुकोट विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इस सूची में 11 उम्मीदवार लिंगायत (एक रेड्डी लिंगायत सहित), 11 वोक्कालिगा (दर्शन पुत्तनैया सहित), तीन कुरुबा,तीन मुस्लिम , चार अनूसचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति समुदाय से हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची को मंजूरी दी गई थी।

कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गत 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस अब तक कुल 166 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अब उसे 58 सीटों पर उम्मीदवार और घोषित करने हैं। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM