रूस में आपात स्थिति में उतारा गया Air India का विमान सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना

खबरे |

खबरे |

रूस में आपात स्थिति में उतारा गया Air India का विमान सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना
Published : Jun 8, 2023, 10:33 am IST
Updated : Jun 8, 2023, 10:33 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

बृहस्पतिवार को सभी 232 यात्रियों के साथ अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।

मुंबई : दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहा एअर इंडिया का विमान जिसे आपात स्थिति में रूस के सुदूर मगदान शहर में उतारा गया था, उसने बृहस्पतिवार को सभी 232 यात्रियों के साथ अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंजन में खराबी आने के बाद विमान को रूस के सुदूर मगदान शहर में आपात स्थिति में उतारना पड़ा था।

‘टाटा समूह’ के स्वामित्व वाली निजी विमानन कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमान एआई173 को इंजन में खराबी के कारण रूस की ओर मोड़ा गया था। बोइंग 777-200 एलआर में 216 यात्री तथा चालक दल के 16 सदस्य सवार थे। विमान सुरक्षित मगदान में उतरा।

एअर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि विमान एआई173डी सभी यात्रियों व चालक दल के सदस्यों के साथ रूस के मगदान (जीडीएक्स) से सैन फ्रांसिस्को (एसएफओ) रवाना हो गया है। उन्होंने बताया कि विमान जीडीएक्स से आठ जून को स्थानीय समायानुसार 10 बजकर 27 मिनट पर रवाना हुआ, उसके आठ जून को देर रात सवा 12 बजे (स्थानीय समायानुसार) सैन फ्रांसिस्को पहुंचने की उम्मीद है।

विमान के वहां पहुंचने पर सभी यात्रियों के लिए निकासी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए एअर इंडिया ने अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए हैं। उन्होंने बताया कि एसएफओ का दल यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है, जिसमें चिकित्सकीय देखभाल, परिवहन संबंधी सुविधाएं आदि शामिल हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM