उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिखाई सांसदों की ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को हरी झंडी

खबरे |

खबरे |

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिखाई सांसदों की ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को हरी झंडी
Published : Aug 11, 2023, 3:15 pm IST
Updated : Aug 11, 2023, 3:15 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

यह रैली प्रगति मैदान से प्रारंभ हुई और इंडिया गेट के गोल चक्कर की परिक्रमा करते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में संपन्न हुई।

New Delhi: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को सांसदों की ‘हर घर तिरंगा बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाई और कहा कि भारत का उदय अब थमने वाला नहीं है। यह रैली प्रगति मैदान से प्रारंभ हुई और इंडिया गेट के गोल चक्कर की परिक्रमा करते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में संपन्न हुई।

धनखड़ ने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से एक महान अवसर है, यह एक ऐसा अवसर है जो हमें यह महसूस करवाएगा कि पृथ्वी पर विशालतम लोकतंत्र वाले भारत का उदय इस प्रकार हो रहा है जैसे पहले कभी नहीं हुआ।’’

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवसर.... जहां संसद सदस्य उस आयोजन का एक पक्ष बने, जिसमें ‘‘हमारी खुशियों, उपलब्धियों एवं प्राप्तियों का उत्सव मनाया जाएगा तथा हमारे तिरंगे का सम्मान किया जाएगा..., निश्चित रूप से एक स्मरणीय आयोजन है।’’ इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी, मीनाक्षी लेखी एवं अन्य उपस्थित थे।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर में 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ मनाया जाएगा जिसमें लोगों को उनके घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव भारत की स्वाधीनता के 75 वें वर्ष के अवसर पर मनाया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का लक्ष्य स्वाधीनता संग्राम तथा देश की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करना है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM