बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर रे के आवास को मिलेगा हेरिटेज बिल्डिंग का दर्जा

खबरे |

खबरे |

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर रे के आवास को मिलेगा हेरिटेज बिल्डिंग का दर्जा
Published : Mar 12, 2023, 5:46 pm IST
Updated : Mar 12, 2023, 5:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Former Bengal Chief Minister Siddhartha Shankar Ray's residence to be declared as heritage building
Former Bengal Chief Minister Siddhartha Shankar Ray's residence to be declared as heritage building

पार्षद संदीप रंजन बख्शी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता :  कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने शहर के दक्षिण हिस्से में स्थित पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर रे के आवास को धरोहर भवनों की सूची में शामिल करने का फैसला किया है। पार्षद संदीप रंजन बख्शी ने रविवार को यह जानकारी दी। सिद्धार्थ शंकर रे के आवास को हाजरा इलाके में ऐतिहासिक भवन समझा जाता है जो सन् 1900 में लाल ईंट से बना था और यह दो मंजिला भवन है।

नगर निगम में हाजरा का प्रतिनिधित्व करने वाले बख्शी ने कहा, ‘‘यह ऐसा मकान है कि जहां रे ने महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी एवं पंडित रविशंकर जैसी हस्तियों की मेहमाननवाजी की थी। यह इतिहास का हिस्सा है। इसलिए हमने इस भवन को शहर के धरोहर स्थलों में शामिल कर उसे संजोने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगले सप्ताह घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सूची में एक बार शामिल हो जाने के बाद इस भवन का रख-रखाव केएमसी की धरोहर संरक्षण समिति द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में पूछे जाने पर सिद्धार्थ शंकर रे के रिश्तेदार आर्यन रे ने बताया कि जब इस सिलसिले में नोटिस मिलेगा तब वह केएमसी को जवाब देंगे। आर्यन इस संपत्ति के सह-मालिक भी हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM