UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के परिणाम किए घोषित, 14,624 अभ्यर्थी उत्तीर्ण

खबरे |

खबरे |

UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के परिणाम किए घोषित, 14,624 अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Published : Jun 12, 2023, 3:24 pm IST
Updated : Jun 12, 2023, 3:24 pm IST
SHARE ARTICLE
UPSC declared results of Civil Services Preliminary Examination-2023
UPSC declared results of Civil Services Preliminary Examination-2023

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन गत 28 मई को किया गया था।

New Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सोमवार को यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। 14,600 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन गत 28 मई को किया गया था। सिविल सेवा (प्रीलिम्स) परीक्षा 2023 के सफल उम्मीदवारों के क्रमांक, पंजीकरण संख्या और नाम की सूची यूपीएससी की वेबसाइट पर डाली गई है जिसके अनुसार 14,624 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

UPSC  ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र-आई (डीएएफ - आई) में पुनः आवेदन करना है। डीएएफ-आई को भरने और जमा करने की तारीखों और इससे संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेशों की घोषणा, आयोग की वेबसाइट के माध्यम से यथासमय की जाएगी।’’

उसने कहा, ‘‘उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2023 के अंक, कटऑफ अंक और उत्तर कुंजी, सिविल सेवा परीक्षा, 2023 की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने पर अर्थात अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।’’

विज्ञप्ति के अनुसार यहां संघ लोक सेवा आयोग के धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड स्थित परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास उसका एक सुविधा केन्द्र है। उम्मीदवार, उपर्युक्त परीक्षा के संबंध में अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण इस सुविधा केन्द्र से व्यक्तिगत रूप से या फोन से प्राप्त कर सकते हैं। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM