प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
Published : Apr 14, 2023, 12:34 pm IST
Updated : Apr 14, 2023, 12:34 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi, President Murmu pay tribute to Baba Saheb on Ambedkar Jayanti
PM Modi, President Murmu pay tribute to Baba Saheb on Ambedkar Jayanti

मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया।

New Delhi:  प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम!’’

इस ट्वीट के साथ मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया।

संसद परिसर में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। बिरला ने उन्हें सामाजिक परिवर्तन का ऐसा वास्तुकार बताया, जिन्होंने समानता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे को बढ़ावा दिया।

आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हाशिए पर पड़े लोगों की मुखर आवाज बने। उन्हें कई सामाजिक सुधारों की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है। 

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM