लगता है कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर ‘मौन व्रत’ पर रहने की शपथ ले ली है: कांग्रेस

खबरे |

खबरे |

लगता है कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर ‘मौन व्रत’ पर रहने की शपथ ले ली है: कांग्रेस
Published : Jul 14, 2023, 5:07 pm IST
Updated : Jul 14, 2023, 5:07 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘वह अभी जब फ्रांस में हैं तब भी मणिपुर जल रहा है।

New Delhi: कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए पेरिस से गृह मंत्री अमित शाह को फोन करना अच्छी बात है, लेकिन उन्होंने अमेरिका के दौरे के समय मणिपुर हिंसा को लेकर ऐसा क्यों नहीं किया था। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर पूरी तरह मौन व्रत पर रहने की शपथ ले ली है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए पेरिस से गृह मंत्री को फोन किया। यह अच्छा है कि उन्होंने इतनी चिंता की। जब वह अमेरिका में थे और मणिपुर जल रहा था तब ऐसी कोई कॉल क्यों नहीं की गई?’’

रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘वह अभी जब फ्रांस में हैं तब भी मणिपुर जल रहा है। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने मणिपुर पर पूरी तरह मौन व्रत पर रहने की शपथ ले ली है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM