Karnataka: सिद्धरमैया दिल्ली रवाना, कौन होगा CM पद का दावेदार ?

खबरे |

खबरे |

Karnataka: सिद्धरमैया दिल्ली रवाना, कौन होगा CM पद का दावेदार ?
Published : May 15, 2023, 2:32 pm IST
Updated : May 15, 2023, 2:32 pm IST
SHARE ARTICLE
 Siddaramaiah leaves for Delhi
Siddaramaiah leaves for Delhi

75 वर्षीय सिद्धरमैया एक विशेष विमान से दिल्ली रवाना हुए हैं जहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस नेता शिवकुमार से कड़ा मुकाबला है.
 

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए। इससे एक दिन पहले नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया था।

सूत्रों का कहना है कि 75 वर्षीय सिद्धरमैया एक विशेष विमान से दिल्ली रवाना हुए हैं जहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

इससे पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के लिए पार्टी पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि अगर जरूरी हुआ तो सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को दिल्ली बुलाया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीतीं।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM