एयर इंडिया कर्मचारियों के लिए वीआरएस योजना

खबरे |

खबरे |

एयर इंडिया कर्मचारियों के लिए वीआरएस योजना
Published : Mar 17, 2023, 12:19 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 12:19 pm IST
SHARE ARTICLE
VRS scheme for Air India employees
VRS scheme for Air India employees

पहली बार जब यह पेशकश लाई गई थी तब करीब 4,200 पात्र कर्मचारियों में से लगभग 1,500 ने इसका लाभ उठाया था।

New Delhi: एयर इंडिया ने अपने गैर-उड़ान परिचालनों के कर्मियों के लिए शुक्रवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) की पेशकश की। पिछले वर्ष जनवरी में एयरलाइन का अधिग्रहण करने के बाद टाटा समूह दूसरा बार ऐसी पेशकश लाया है।

यह ऑफर स्थायी सामान्य कैडर के अधिकारियों के लिए है जो 40 वर्ष या अधिक आयु के हैं और एयरलाइन में न्यूनतम पांच वर्ष की निरंतर सेवा अवधि पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा, क्लर्क या गैर-कुशल श्रेणी के कर्मचारी जो न्यूनतम पांच वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर चुके हैं वे भी इसके लिए पात्र हैं। यह ऑफर 30 अप्रैल तक खुला रहेगा।

सूत्रों ने बताया कि करीब 2,100 कर्मचारी इस स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पेशकश के लिए पात्र हैं। इससे पहले एयर इंडिया जून 2022 में इसी के समान प्रस्ताव लाई थी।

एक आधिकारिक जानकारी में कहा गया, ‘‘इसके लिए 17 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक आवेदन दिया जा सकेगा। 31 मार्च 2023 तक आवेदन करने वाले योग्य कर्मचारियों को अनुग्रह राशि के अलावा एक लाख रुपये मिलेंगे।’’ पहली बार जब यह पेशकश लाई गई थी तब करीब 4,200 पात्र कर्मचारियों में से लगभग 1,500 ने इसका लाभ उठाया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM