G20: भारत ने अपनी अध्यक्षता में G20 समूह की 100वीं बैठक का किया आयोजन

खबरे |

खबरे |

G20: भारत ने अपनी अध्यक्षता में G20 समूह की 100वीं बैठक का किया आयोजन
Published : Apr 17, 2023, 1:38 pm IST
Updated : Apr 17, 2023, 1:38 pm IST
SHARE ARTICLE
G 20: India organized the 100th meeting of the G20 group under its chairmanship
G 20: India organized the 100th meeting of the G20 group under its chairmanship

जी20 समूह की भारत की अध्यक्षता 30 नवंबर तक जारी रहेगी।

New Delhi: भारत जी20 की अपनी अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सोमवार को इस समूह की 100वीं बैठक की मेजबानी कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारत ने पिछले वर्ष एक दिसंबर को जी20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण की थी और सोमवार को इस समूह की वाराणसी में मुख्य कृषि वैज्ञानिकों की बैठक आयोजित हुई। यह भारत की अध्यक्षता में समूह की 100वीं बैठक है।

इसमें कहा गया है कि सोमवार को ही गोवा में दूसरे स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक, हैदराबाद में डिजिटल अर्थव्यवस्था पर दूसरे कार्य समूह की बैठक और शिलांग में अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था पर नेताओं की बैठक आयोजित की जा रही है। ज्ञात हो कि जी20 समूह की भारत की अध्यक्षता 30 नवंबर तक जारी रहेगी।

जी20 समूह में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है। इस समूह के 19 देशों में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, इंडोनिशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं।. जी20 समूह वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का करीब 85 प्रतिशत और वैश्विक काराबार का 75 प्रतिशत से अधिक हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। इस समूह में दुनिया की दो तिहाई आबादी आती है। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM