Violence in Manipur News: मणिपुर में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास को निशाना बनाया

खबरे |

खबरे |

Violence in Manipur News: मणिपुर में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास को निशाना बनाया
Published : Nov 17, 2024, 1:21 pm IST
Updated : Nov 17, 2024, 1:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Violence in Manipur, protesters targeted Chief Minister residence news in hindi
Violence in Manipur, protesters targeted Chief Minister residence news in hindi

गुस्साई भीड़ ने मंत्री सपम रंजन, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के दामाद और बीजेपी विधायक आरके इमो सिंह के घरों को भी निशाना बनाया।

Violence in Manipur News In Hindi: मणिपुर में एक महिला और दो बच्चों के शव मिलने के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शनिवार को हिंसक हो गया। माटेई बहुल इंफाल घाटी में प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के तीन मंत्रियों और छह भाजपा विधायकों के घरों पर हमला किया।

गुस्साई भीड़ ने मंत्री सपम रंजन, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के दामाद और बीजेपी विधायक आरके इमो सिंह के घरों को भी निशाना बनाया। देर रात गुस्साई भीड़ मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के घर भी पहुंच गई।

प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। बिगड़ते हालात को देखते हुए 5 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही 7 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

इस बीच, कुछ मंत्रियों समेत 19 बीजेपी विधायकों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को पत्र भेजकर बीरेन सिंह को हटाने की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, अगर अगले दो-तीन दिनों में हालात बिगड़ते हैं तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।

शनिवार को जिरीबाम में बराक नदी के तट पर दो महिलाओं और एक बच्चे के शव पाए गए। संदेह है कि कुकी आतंकवादियों ने 11 नवंबर को जिरीबाम से उनका अपहरण कर लिया था। उसी दिन सुरक्षा बलों ने 10 हथियारबंद आतंकियों को मार गिराया था। जबकि कुकी-जो संगठन ने इन 10 लोगों को गांव का चौकीदार बताया। इसके साथ ही शुक्रवार की रात एक महिला और दो बच्चों का शव मिला।

(For more news apart from Violence in Manipur, protesters targeted Chief Minister residence News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM