UK में भारतीय महिला का कमाल, संबलपुरी साड़ी पहनकर 42.5 किमी की मैराथन में दौड़ी, लोगों ने कहा- प्राउड मोमेंट

खबरे |

खबरे |

UK में भारतीय महिला का कमाल, संबलपुरी साड़ी पहनकर 42.5 किमी की मैराथन में दौड़ी, लोगों ने कहा- प्राउड मोमेंट
Published : Apr 19, 2023, 11:15 am IST
Updated : Apr 19, 2023, 11:15 am IST
SHARE ARTICLE
Amazing Indian woman in UK, ran in 42.5 km marathon wearing Sambalpuri saree
Amazing Indian woman in UK, ran in 42.5 km marathon wearing Sambalpuri saree

महिला का नाम मधुस्मिता जेना दास है।

ब्रिटेन: ब्रिटेन में एक उड़िया महिला की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की इस महिला ने संबलपुरी साड़ी पहनकर मैराथन में दौड़ लगाई और एक नया रिकॉर्ड बनाया है. महिला ने मैनचेस्टर में रविवार को 4 घंटे 50 मिनट में 42.5 किलोमीटर की मैराथन पूरी की। यह यूके में दूसरी सबसे बड़ी मैराथन है। सोशल मीडिया पर साड़ी पहनकर दौड़ती हुई इस महिला की तस्वीरें खुब वायरल हो रही है। महिला का नाम मधुस्मिता जेना दास है। उनकी उम्र 41 साल है।

दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने मधुस्मिता को साड़ी पहनकर मैराथन दौड़ लगाते देखा। उन्होंने सोशल मीडिया पर इवेंट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ब्रिटेन के मैनचेस्टर में रहने वाली एक उड़िया ब्रिटेन की दूसरी सबसे बड़ी मैराथन 'मैनचेस्टर मैराथन 2023' में संबलपुरी साड़ी पहनकर दौड़ी! यह बहुत अच्छा पल है। यह पूरे भारतीय समाज के लिए गर्व की बात है।

इस बीच, फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटरनेशनल यूके के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी मैराथन का एक वीडियो साझा किया, जिसमें मधुस्मिता साड़ी में आराम से दौड़ती नजर आ रही हैं जबकि उनके दोस्त और परिवार वाले उनकी सराहना कर रहे हैं। मधुस्मिता दुनिया भर में कई मैराथन और अल्ट्रा मैराथन दौड़ चुकी हैं।

photophoto

तस्वीर के वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स महिला के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, प्राउड मूमेंट.. डटे रहो डियर। वहीं दूसरे ने लिखा, वाह क्या खूबसूरत तस्वीर है। इस तरह हमें अपनी संस्कृति को दुनिया को दिखाना चाहिए, जो लोग विदेशी पोशाक पहनने के इच्छुक हैं, कृपया उनसे सीखें।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM