PM Modi Jammu Kashmir Rally: दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 वापस नहीं ला सकतीः पीएम मोदी

खबरे |

खबरे |

PM Modi Jammu Kashmir Rally: दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 वापस नहीं ला सकतीः पीएम मोदी
Published : Sep 19, 2024, 6:16 pm IST
Updated : Sep 19, 2024, 6:16 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi Jammu Kashmir Rally: No power can bring back Article 370 in Jammu and Kashmir: PM Modi
PM Modi Jammu Kashmir Rally: No power can bring back Article 370 in Jammu and Kashmir: PM Modi

PM ने आगे कहा कि ये सब मिलकर जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाना चाहते हैं, लेकिन कोई भी ताकत 370 वापस नहीं ला सकती।

PM Modi Jammu Kashmir Rally:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर में फिर दोहराया कि दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती।"

बता दे कि पीएम मोदी ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर में दो जनसभाएं कीं। इस दौरान कटरा में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर बहुत उत्साह है. वहां इन दोनों पार्टियों की बल्ले-बल्ले हो रही है। इनके घोषणापत्र से पड़ोसी देश बहुत खुश है।

PM ने आगे कहा कि ये सब मिलकर जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाना चाहते हैं, लेकिन कोई भी ताकत 370 वापस नहीं ला सकती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मोदी आज कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को डंके की चोट पर कह रहा है... हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे। दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती।"

वहीं, शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में PM ने कहा, 'हमने देश की संसद में कहा है कि जम्मू-कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा दिलाएंगे। भाजपा ही इसे पूरा करेगी। इसलिए मेरी आपसे अपील है कि 25 सितंबर को वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूटने चाहिए।'

बता दे कि पिछले 6 दिन में PM मोदी का यह दूसरा कश्मीर दौरा है। इससे पहले वे 14 सितंबर को डोडा पहुंचे थे।

कटरा में PM मोदी की दो बड़ी बातें...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का खुलकर समर्थन किया है। उनका कहना है कि आर्टिकल 370 और 35A को लेकर कांग्रेस और NC का एजेंडा वही है, जो पाकिस्तान का एजेंडा है यानी कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस की पोल खुद पाकिस्तान ने खोल दी है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " कांग्रेस का शाही परिवार, देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ये परिवार, भारत में भ्रष्टाचार की कुरीति का जन्मदाता है, उसका पोषक है।  इनकी हिम्मत देखिए... ये डोगरों की धरती पर आकर, यहां के राज परिवार को भ्रष्ट कहते हैं। कांग्रेस के नेता ने डोगरा विरासत पर ये हमला जानबूझकर किया है। ये मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का सामान बेचने की उनकी पुरानी नीति है।"

(For more news apart from PM Modi Jammu Kashmir Rally: No power can bring back Article 370 in Jammu and Kashmir: PM Modi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: pm modi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM