मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक 92 साल में करेंगे 5वीं शादी, गर्लफ्रेंड को डायमंड रिंग देकर किया प्रपोज

खबरे |

खबरे |

मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक 92 साल में करेंगे 5वीं शादी, गर्लफ्रेंड को डायमंड रिंग देकर किया प्रपोज
Published : Mar 21, 2023, 4:24 pm IST
Updated : Mar 21, 2023, 4:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Media tycoon Rupert Murdoch will marry for the 5th time in 92 years
Media tycoon Rupert Murdoch will marry for the 5th time in 92 years

मडोर्क ब्रिटेन में मशहूर द टाइम्स, संडे टाइम्स, द सन समेत कई अखबारों के मालिक है।

New Delhi: मीडिया बिजनेस टाइकून और फॉक्स न्यूज़ के मालिक रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में 5वीं बार शादी करने जा रहे हैं। लोग एक शादी में परेशान हो जाते है। वहीं  रूपर्ट मर्डोक की शादी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।  बात दें कि पिछले साल ही उन्होंने अपनी चौथी बीवी को तलाक दिया था। अब 66 साल की गर्लफ्रेंड एन लेस्ली स्मिथ से सगाई कर ली।

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, रूपर्ट मर्डोक ने न्यूयॉर्क में 17 मार्च को अपनी 66 साल की गर्लफ्रेंड (एन लेस्ली स्मिथ) को एक एस्चर-कट डायमंड सॉलिटेयर के साथ प्रपोज किया। इन दोनों की मुलाकात पिछले साल सितंबर के महीने में कैलिफोर्निया में हुई थी। मर्डोक ने कहा- ‘मैं बहुत घबराया हुआ था। मैं प्यार में पड़ने से डरता था – लेकिन मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी होगा। यह बेहतर होगा। मैं खुश हूं।’ 

 बता दें कि रूपर्ट की होने वाली दुल्हन सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग में पादरी रह चुकी हैं। एन लेस्ली स्मिथ ने कहा कि मैं 14 साल की विधवा हूं। मेरे पति एक गायक, रेडियो और टेलीविजन से जुड़े थे।

ऐसी रही रूपर्ट​ पहले की चार शादी 

  • मर्डोक की पहली शादी पैट्रिसिया बुक से 1956 में हुई थी। यह शादी 1967 तक ही चली
  • दूसरी शादी 1967 में अन्ना मारिया टोर्व से हुई और 1999 तक चली
  • 1999 में तीसरी शादी वेंडी देंग से की और 2013 में दोनों अलग हो गए
  • 2016 में इन्होंने मॉडल जेरी हॉल से शादी की थी और 2022 में दोनों अलग हो गए


बता दें कि मडोर्क ब्रिटेन में मशहूर द टाइम्स, संडे टाइम्स, द सन समेत कई अखबारों के मालिक है। मर्डोक का जन्म 1931 में ऑस्ट्रेलिया में हुआ, लेकिन वर्तमान में वो अमेरिका के नागरिक भी हैं।
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM