समलैंगिक विवाह मामला: CJI चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ के सोमवार को एक घंटा पहले सुनवाई शुरू करने की उम्मीद

खबरे |

खबरे |

समलैंगिक विवाह मामला: CJI चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ के सोमवार को एक घंटा पहले सुनवाई शुरू करने की उम्मीद
Published : Apr 21, 2023, 4:37 pm IST
Updated : Apr 21, 2023, 4:37 pm IST
SHARE ARTICLE
A bench headed by CJI Chandrachud is expected to start the hearing an hour earlier on Monday.
A bench headed by CJI Chandrachud is expected to start the hearing an hour earlier on Monday.

समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करेगी।

New Delhi: भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को संकेत दिया कि उनकी अगुवाई वाली उच्चतम न्यायालय की पीठ 24 अप्रैल को निर्धारित समय से एक घंटा पहले अदालती कार्यवाही शुरू करेगी। न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा के साथ बैठे सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘हम थोड़ा जल्दी बैठेंगे ताकि हम कुछ अत्यावश्यक मामलों पर सुनवाई कर सकें। संविधान पीठ को सुबह साढ़े 10 बजे बैठना है इसलिए हम अन्य मामलों के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से सुनवाई शुरू कर सकते हैं।’’

सीजेआई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एस के कौल, न्यायमूर्ति एस आर भट, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पांच सदस्यीय संविधान पीठ समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करेगी। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश कामकाजी दिनों में सुबह साढ़े 10 बजे से शाम चार बजे तक मामलों पर सुनवाई करते हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM