‘एअर इंडिया’ ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए उठाए कदम

खबरे |

खबरे |

‘एअर इंडिया’ ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए उठाए कदम
Published : Apr 21, 2023, 2:14 pm IST
Updated : Apr 21, 2023, 2:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Air India takes steps to reduce the use of plastic
Air India takes steps to reduce the use of plastic

‘एअर इंडिया’ ने एक बयान जारी यह जानकारी दी।

New Delhi: विमानन कंपनी ‘एअर इंडिया’ ने दुनिया भर में अपने नेटवर्क की सभी उड़ानों में एक बार इस्तेमाल हो सकने वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल 80 प्रतिशत तक कम कर दिया है। ‘एअर इंडिया’ ने एक बयान जारी यह जानकारी दी।

विमान में छुरी-कांटों को प्लास्टिक के थैलों के बजाय कागज में पैक करके देना, प्लास्टिक के ‘स्ट्रॉ’ की जगह कागज के बने ‘स्ट्रॉ‘ उपलब्ध कराना, पेय पदार्थ में वस्तुओं को घोलने के लिए प्लास्टिक के बजाए लकड़ी की ‘स्टिक’ इस्तेमाल करना और लिनन से बार-बार इस्तेमाल किए जा सकने वाले थैले मुहैया कराना हरित प्रयासों के तहत उठाए गए कुछ कदम हैं।

‘एअर इंडिया’ ने एक बयान में कहा, ‘‘विमानन कंपनी के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को लगातार कम करने के उद्देश्य से कंपनी के विशेषज्ञों के एक दल के नेतृत्व में और खानपान भागीदारों एवं कई विक्रेताओं के समर्थन से एअर इंडिया के निजीकरण के बाद से (प्लास्टिक के इस्तेमाल में) यह कमी की गई है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM