दुनिया में बजा PM मोदी का डंका, फिजी और पापुआ न्यू गिनी ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

खबरे |

खबरे |

दुनिया में बजा PM मोदी का डंका, फिजी और पापुआ न्यू गिनी ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा
Published : May 22, 2023, 12:43 pm IST
Updated : May 22, 2023, 12:45 pm IST
SHARE ARTICLE
फिजी और पापुआ न्यू गिनी ने PM  मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा
फिजी और पापुआ न्यू गिनी ने PM मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

हालांकि आज तक गिन-चुने गैर-फिजी लोगों की ही यह सम्मान मिला है.

पोर्ट मोरेस्बी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है. फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक नेतृत्व के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। बता दें कि फिजी के सर्वोच्च सम्मान से किसी अन्य देश के व्यक्ति को दुर्लभ ही सम्मानित किया जाता है।  आज तक गिन-चुने गैर-फिजी लोगों की ही यह सम्मान मिला है. 

मोदी द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करने के मकसद से भारत एवं 14 प्रशांत द्वीप देशों के अहम शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय ने कहा, ‘‘भारत के लिए बड़े सम्मान की बात। मोदी को फिजी के प्रधानमंत्री ने फिजी के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। उन्हें उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया। आज तक फिजी के बाहर के कुछेक लोगों को ही इससे सम्मानित किया गया है।’’

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लोगों और फिजी-भारतीय समुदाय की पीढ़ियों को यह सम्मान समर्पित किया, जिन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष और स्थिर संबंध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मोदी ने हिंद-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के इतर राबुका से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘फिजी के प्रधानमंत्री राबुका से मिलकर खुशी हुई। हमने विभिन्न विषयों पर अच्छी बातचीत की। भारत और फिजी के संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। हम आगामी वर्षों में इन्हें और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं।’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM