गुजरात में पैदा हुए याकूब पटेल बने उत्तरी इंग्लैंड में प्रेस्टन के नए मेयर

खबरे |

खबरे |

गुजरात में पैदा हुए याकूब पटेल बने उत्तरी इंग्लैंड में प्रेस्टन के नए मेयर
Published : May 23, 2023, 5:25 pm IST
Updated : May 23, 2023, 5:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat-born Yakub Patel is the new mayor of Preston in northern England
Gujarat-born Yakub Patel is the new mayor of Preston in northern England

वह पहली बार 1995 में शहर के एवेनहम वार्ड के लिए लेबर पार्टी के काउंसलर के रूप में चुने गए थे।

लंदन: गुजरात में पैदा हुए याकूब पटेल उत्तरी इंग्लैंड में लंकाशायर काउंटी के प्रेस्टन शहर के नए मेयर बन गए हैं। इस शहर में 14वीं शताब्दी से मेयर चुनने की परंपरा है।याकूब पटेल का जन्म गुजरात के भरूच जिले में हुआ था। बड़ौदा विश्वविद्यालय से वर्ष 1976 में स्नातक करने के बाद याकूब ब्रिटेन चले गए थे। 

वह पहली बार 1995 में शहर के एवेनहम वार्ड के लिए लेबर पार्टी के काउंसलर के रूप में चुने गए थे। याकूब प्रेस्टन सिटी काउंसिल के इतिहास में पहले मुस्लिम काउंसलर थे।

प्रेस्टन सिटी काउंसिल ने कहा, ‘‘याकूब हमेशा स्थानीय स्वयंसेवी और सामुदायिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। उनका ध्यान हमेशा उस समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने पर रहा है जिसमें वह रहते हैं। जीवन में याकूब के जुनून का स्रोत उनका परिवार और वह समुदाय है जिसका वह प्रतिनिधित्व करते हैं।’’ 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM