विपक्षी दलों को एकजुट होकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना है: खड़गे

खबरे |

खबरे |

विपक्षी दलों को एकजुट होकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना है: खड़गे
Published : Jun 23, 2023, 12:09 pm IST
Updated : Jun 23, 2023, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Kharge( file photo)
Kharge( file photo)

खड़गे ने कहा, ‘‘हम सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होना है, 2024 में एक होकर लड़ना है।

पटना: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को विपक्षी नेताओं की बैठक से पहले कहा कि विपक्ष की सभी पार्टियों को एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना है। उन्होंने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि अगर ‘हम बिहार जीत गए तो सारा हिंदुस्तान जीत जाएंगे।’

खड़गे ने कहा, ‘‘हम सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होना है, 2024 में एक होकर लड़ना है। राहुल गांधी ने पहला कदम उठाया। मैंने और राहुल गांधी ने यह सोचा कि सभी नेताओं से बात करेंगे और उसी के अनुसार कदम उठाएंगे... उसी नीयत के साथ हम यह बैठक कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी के जो उसूल हैं और जो विचारधारा है, उसे बिहार कभी नहीं छोड़ सकता। अगर हम बिहार जीत गए तो सारे हिंदुस्तान में जीत जाएंगे।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने आह्वान किया, ‘‘आप सभी मिलकर कांग्रेस को जिताइये, मिलजुलकर काम करिये। छोटे-मोटे मतभेदों को भूल जाइये, देश और संविधान को बचाने के लिए लड़िए।’’

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM