Karnataka Assembly Election: चुनाव में जीत के लिए अमित शाह, नड्डा आज करेंगे रोड शो

खबरे |

खबरे |

Karnataka Assembly Election: चुनाव में जीत के लिए अमित शाह, नड्डा आज करेंगे रोड शो
Published : Apr 24, 2023, 11:36 am IST
Updated : Apr 24, 2023, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah, Nadda will do road show today to win the election ( फोटो साभार-PTI)
Amit Shah, Nadda will do road show today to win the election ( फोटो साभार-PTI)

नड्डा शिद्लघट्ट में दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक एक घंटे के लिए रोड शो करेंगे।

बेंगलुरु : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सोमवार को कर्नाटक में अलग-अलग रोड शो में भाग लेंगे। शाह रविवार रात को बेंगलुरु पहुंचे। भाजपा द्वारा साझा की गयी कार्यक्रम सूची के अनुसार शाह प्रसिद्ध चामुण्डेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए मैसूरु जाएंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से मैसूरु से चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट जाएंगे और दोपहर एक बजे से दो बजे तक रोड शो करेंगे।

गृह मंत्री फिर सकलेशपुर जाएंगे जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए दोपहर तीन बजे से चार बजे तक एक और रोड शो करेंगे। मैसूरु वापस आने के बाद वह शाम को एक विशेष विमान से उत्तरी कर्नाटक के हुब्बलि जाएंगे। वहां वह एक लग्जरी होटल में पार्टी नेताओं के साथ चुनाव कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

इस बीच, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा दोपहर को एक विशेष विमान से बेंगलुरु आएंगे और यहां से वह एक हेलीकॉप्टर से चिक्कबल्लापुर जिले के शिद्लघट्ट जाएंगे। नड्डा शिद्लघट्ट में दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक एक घंटे के लिए रोड शो करेंगे। इसके बाद वह बेंगलुरु ग्रामीण जिले में शाम साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक एक अन्य रोड शो में भाग लेने के लिए होसकोट जाएंगे।

शाम को वह बेंगलुरु ग्रामीण जिले के देवनहल्ली में पार्टी की एक बैठक में भाग लेंगे और चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। रात्रि का भोजन करने के बाद वह विशेष विमान से दिल्ली लौटेंगे। सत्तारूढ़ भाजपा की नजर कर्नाटक में फिर से सत्ता में आने पर है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना की जाएगी।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM