President Murmu News: राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर

खबरे |

खबरे |

President Murmu Chhattisgarh visit News: राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर
Published : Oct 24, 2024, 12:24 pm IST
Updated : Oct 24, 2024, 12:24 pm IST
SHARE ARTICLE
President Murmu on 2 day Chhattisgarh visit from Friday News In Hindi
President Murmu on 2 day Chhattisgarh visit from Friday News In Hindi

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर और दुर्ग जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

President Murmu on two-day Chhattisgarh visit from Friday News In Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह चार उच्च शिक्षा संस्थानों के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर और दुर्ग जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन जिलों में कई स्थानों पर यातायात मार्ग में बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगी और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर जाएंगी, जहां वह दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद राष्ट्रपति राजभवन जाएंगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति शुक्रवार को ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार जाएंगी, जहां वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में राष्ट्रपति मुर्मू नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन का दौरा करेंगी, जहां वह स्थानीय आदिवासियों से बातचीत करेंगी। बाद में वह राजभवन वापस आएंगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति अगले दिन शनिवार को सुबह गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और अन्य कार्यक्रमों के लिए हेलीकॉप्टर से भिलाई (दुर्ग जिला) के लिए रवाना होंगी।

अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति रायपुर वापस आएंगी और नवा रायपुर में स्थित पंडित दीनदयाल मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति शनिवार शाम पांच बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगी।(pti)

(For more news apart from President Murmu on two-day Chhattisgarh visit from Friday News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM