पहलवानों के धरने पर बोले बृजभूषण, 'दिल्ली से शुरू हुआ आंदोलन अब पंजाब और गर्मख्यालियों की ओर बढ़ रहा'

खबरे |

खबरे |

पहलवानों के धरने पर बोले बृजभूषण, 'दिल्ली से शुरू हुआ आंदोलन अब पंजाब और गर्मख्यालियों की ओर बढ़ रहा'
Published : May 26, 2023, 6:47 pm IST
Updated : May 26, 2023, 6:47 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

सिंह ने कहा, इस आंदोलन में प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं।"

नई दिल्ली: सात महिला पहलवानों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जंतर -मंतर पर चल रहे पहलवानों के आंदोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी हो रही है.

कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सिंह ने कहा, "यह आंदोलन दिल्ली से पंजाब और गर्मख्यालियों की ओर बढ़ रहा है। इस आंदोलन में प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं।"

अयोध्या में 5 जून को होने वाली संतों की रैली की तैयारी के लिए शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचे बीजेपी सांसद ने कहा, 'बजरंग पुनिया सिर कलम करने की बात करते हैं, यह उनकी भाषा नहीं है, यह किसी और की भाषा है.' उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और किसान नेताओं पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि क्या ये लोग सिर कलम करने की भाषा का समर्थन करते हैं।

बता दें कि विनेश फोगाट और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया , साक्षी मलिक सहित देश के शीर्ष पहलवान 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM