31 मई को भारत आएंगे नेपाली पीएम प्रचंड, PM मोदी संग करेंगे बैठक, 4 दिन की होगी यात्रा

खबरे |

खबरे |

31 मई को भारत आएंगे नेपाली पीएम प्रचंड, PM मोदी संग करेंगे बैठक, 4 दिन की होगी यात्रा
Published : May 27, 2023, 10:29 am IST
Updated : May 27, 2023, 10:29 am IST
SHARE ARTICLE
Nepali PM Prachanda will come to India on May 31 (फाइल फोटो)
Nepali PM Prachanda will come to India on May 31 (फाइल फोटो)

अधिकारी ने बताया, ‘‘यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।’’

काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी के न्योते पर 31 मई से भारत की चार दिवसीय यात्रा करेंगे। यहां विदेश मंत्रालय सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले साल दिसंबर में, तीसरी बार प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद यह प्रचंड की पहली विदेश यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यात्रा 31 मई से तीन मई तक होगी और मंत्रालय शनिवार को एक औपचारिक घोषणा करेगा। विदेश मंत्री एन पी सौद के सहयोगी अधिकारी ने बताया, ‘‘विदेश मंत्रालय प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की आधिकारिक यात्रा की औपचारिक घोषणा शनिवार को करेगा। यह यात्रा 31 मई से तीन जून तक होगी और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने के अलावा अन्य उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे। ’’.

अधिकारी ने बताया, ‘‘यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।’’

इस बीच, भारत में नियुक्त नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने नयी दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस हफ्ते मुलाकात की और प्रचंड की आगामी यात्रा पर चर्चा की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM