Priyanka Gandhi Took Oath: प्रियंका गांधी ने लोकसभा सदस्यता की ली शपथ

खबरे |

खबरे |

Priyanka Gandhi Took Oath: प्रियंका गांधी ने लोकसभा सदस्यता की ली शपथ
Published : Nov 28, 2024, 12:28 pm IST
Updated : Nov 28, 2024, 12:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Priyanka Gandhi took oath as Lok Sabha member news In Hindi
Priyanka Gandhi took oath as Lok Sabha member news In Hindi

बुधवार को केरल कांग्रेस के नेताओं ने प्रियंका को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा. वायनाड में प्रियंका गांधी को 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले,

Priyanka Gandhi took oath as Lok Sabha member news In Hindi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले ली है. वह केरल की वायनाड सीट से सांसद चुने गए हैं। प्रियंका गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की है. राहुल गांधी के जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी. जिसके बाद पार्टी ने प्रियंका गांधी को यहां उतारा. प्रियंका ने भी यहां जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी.

बुधवार को केरल कांग्रेस के नेताओं ने प्रियंका को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा. वायनाड में प्रियंका गांधी को 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले, जबकि सीपीआई उम्मीदवार सत्यम मोकेरी 2 लाख 11407 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. इस सीट पर बीजेपी तीसरे नंबर पर रही. बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास को 1 लाख 99939 वोट मिले.

प्रियंका ने हिंदी भाषा में शपथ ली और इस दौरान उन्होंने संविधान की एक प्रति अपने हाथ में ले रखी थी। वह जब शपथ लेने के लिए खड़ी हुईं तो कांग्रेस सांसदों ने ‘जोड़ो-जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाए।

महाराष्ट्र के नांदेड़ से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए कांग्रेस नेता रवींद्र बसंतराव चव्हाण ने भी सदन की सदस्यता की शपथ ली। उन्होंने मराठी भाषा में शपथ ली। चव्हाण के पिता बसंतराव चव्हाण के निधन के कारण नांदेड़ में उपचुनाव हुआ था।

शपथ ग्रहण करने के बाद प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

उन्होंने विपक्ष में अग्रिम पंक्ति में बैठे नेताओं की ओर हाथ जोड़कर अभिवादन किया और सदन में नेता प्रतिपक्ष तथा उनके भाई राहुल गांधी ने भी हाथ जोड़कर प्रियंका का अभिवादन स्वीकार किया। शपथ के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को बधाई देते हुए गले लगाया।

कांग्रेस महासचिव के शपथ ग्रहण के अवसर पर उनकी मां और पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाद्रा, पुत्र रेहान राजीव वाद्रा, पुत्री मिराया वाद्रा, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला और पार्टी के कुछ अन्य नेता सदन की दर्शक दीर्घा में मौजूद थे।

राहुल गांधी इस साल हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल के वायनाड से विजयी हुए थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी जिसके बाद यहां उपचुनाव हुआ।

यह पहली बार है कि संसद में गांधी-नेहरू परिवार के तीन सदस्य हैं। प्रियंका के भाई राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं तथा उनकी मां सोनिया गांधी राज्यसभा की सदस्य हैं।

प्रियंका वायनाड लोकसभा उपचुनाव में चार लाख से अधिक मतों के अंतर से जीती हैं। वह पहली बार किसी सदन की सदस्य बनी हैं। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं और उसके बाद से पार्टी महासचिव के रूप में जिम्मेदारी निभा रही हैं।

(For more news apart from Priyanka Gandhi took oath as Lok Sabha member news In Hindi, stay tuned to Spokesman hindi)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM