Golden Globes 2026: गोल्डन ग्लोब्स में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, प्रेजेंटर बनीं ग्लोबल स्टार
Published : Jan 9, 2026, 5:46 pm IST
Updated : Jan 9, 2026, 5:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Priyanka Chopra shines at the Golden Globes, the global star becomes a presenter.
Priyanka Chopra shines at the Golden Globes, the global star becomes a presenter.

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के लिए हॉलीवुड सितारों से भरी प्रेजेंटर्स की लिस्ट प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल।

83rd Golden Globe Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस इस सप्ताहांत अमेरिका में आयोजित होने वाले 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स समारोह में प्रस्तोता के रूप में शामिल होंगी। यह समारोह 11 जनवरी को लॉस एंजिलिस के बेवर्ली हिल्टन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान फिल्म, टेलीविजन और पॉडकास्ट के क्षेत्र में वर्ष की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पहली बार पॉडकास्ट को भी पुरस्कार श्रेणियों में शामिल किया गया है।

कॉमेडियन निक्की ग्लेजर एक बार फिर इस समारोह की मेजबानी करेंगी। गोल्डन ग्लोब के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा जोनस एना डी आर्मस, जॉर्ज क्लूनी और जूलिया रॉबर्ट्स समेत कई मशहूर सितारों के साथ पुरस्कार समारोह में प्रस्तोता की भूमिका निभाएंगी।

समारोह के लिए जिन अन्य प्रस्तुतकर्ताओं के नामों की पुष्टि हुई है, उनमें मिला कुनिस, जेनिफर गार्नर, अमांडा सेफ्राइड, क्रिस पाइन और केविन हार्ट शामिल हैं। पॉल थॉमस एंडरसन के निर्देशन में बनी और लियोनार्डो डिकैप्रियो अभिनीत फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ विभिन्न नौ श्रेणियों में नामांकित है और सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित अभिनय व निर्देशन की कई श्रेणियों में सबसे आगे है। इसके बाद ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ आठ और ‘सिनर्स’सात श्रेणियों में नामांकित हैं।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा किसी अवॉर्ड शो की मेजबानी या प्रस्तुति करने जा रही हैं। इससे पहले साल 2013 में उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट किया था, जहां उनके साथ अभिनेता शाहरुख खान भी मंच पर नजर आए थे। इसके अलावा, प्रियंका अकादमी अवॉर्ड्स सहित कई बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में भी होस्ट और प्रेजेंटर की भूमिका निभा चुकी हैं।

(For more news apart from Priyanka Chopra shines at the Golden Globes, the global star becomes a presenter news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM