Kapil Sharma News: परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे कपिल शर्मा

खबरे |

खबरे |

Kapil Sharma News: परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे कपिल शर्मा

By : DISHANT

Published : Apr 16, 2024, 1:40 pm IST
Updated : Apr 16, 2024, 1:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Kapil sharma visit vaishno devi with family news in hindi
Kapil sharma visit vaishno devi with family news in hindi

कपिल शर्मा नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

Kapil Sharma News In Hindi :नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा के दर्शनों के लिए लाखों भक्त माता के दरबार में पहुंच रहे है। ऐसे में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी माता के दरबार में जाकर हाजरी भरी और माता के गाने भी गाए।

बता दें कि कपिल शर्मा नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस मौके पर कॉमेडियन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कपिल को देखकर उनके फैंस उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

कपिल भी हाथ जोड़कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते नजर आए। वहीं इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ नजर आया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस प्यारे अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

इस दौरान कॉमेडियन कपिल शर्मा लाल और क्रीम कलर के कुर्ता पायजामा में नजर आए। आपको बता दें कि कपिल शर्मा मां दुर्गा के बहुत बड़े भक्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर पर एक रात्रि जागरण का आयोजन किया, जिसमें वह तालियां बजाते नजर आए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कपिल अपनी पत्नी के साथ माता रानी की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

बता दें कि सामने आई तस्वीरें मां वैष्णो देवी की है। जहां पहुंचे कपिल शर्मा ने माता के दरबार में हाजरी लगाई और माता रानी के दर्शन किए।

(For more news apart from  Kapil sharma visit vaishno devi news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM