Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की फिल्म ने पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा
Published : Apr 26, 2025, 2:02 pm IST
Updated : Apr 26, 2025, 2:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 8 Akshay Kumar News In Hindi
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 8 Akshay Kumar News In Hindi

करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित, केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल, 2025 को दुनिया भर में सिल्वर स्क्रीन पर आई। 

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 8 Akshay Kumar News In Hindi: अक्षय कुमार , आर माधवन और अनन्या पांडे अभिनीत पीरियड कोर्टरूम ड्रामा फिल्म केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग ने आखिरकार अपने आठवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित, केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल, 2025 को दुनिया भर में सिल्वर स्क्रीन पर आई। 

केसरी चैप्टर 2, 8वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, अक्षय कुमार और आर माधवन स्टारर यह फिल्म, जो 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई के लिए अंग्रेजों से लड़ने वाले सी शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है, ने 4.42 करोड़ रुपये कमाए, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। केसरी: चैप्टर 2 के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक 50.67 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।  

केसरी: चैप्टर 2 का ग्राउंड ज़ीरो और फुले से टकराव

बता दे कि अक्षय कुमार की केसरी 2 ने इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो और प्रतीक गांधी और पत्रलेखा पॉल की फुले के साथ रिलीज़ होने के पहले शुक्रवार (25 अप्रैल) को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखी। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, केसरी 2 के बॉक्स ऑफिस नंबरों की तुलना 7वें और 8वें दिन से करें तो कोर्ट रूम ड्रामा ने कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी क्योंकि फिल्म ने सातवें दिन 3.5 करोड़ रुपये कमाए और अपने आठवें दिन (ग्राउंड जीरो और फुले के साथ क्लैश) 4.42 करोड़ रुपये जमा किए। 

केसरी: चैप्टर 2 के कलाकार

केसरी चैप्टर 2 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सर सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है। खो गए हम कहां की एक्ट्रेस अनन्या पांडे दिलरीत गिल के किरदार में हैं। आर माधवन ने एडवोकेट नेविल मैककिनले का किरदार निभाया है और साइमन पैस्ले डे को जनरल डायर के किरदार में देखा जा सकता है। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। 

(For More News Apart From Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 8 Akshay Kumar News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM