Moosewala song 'Lock' released : सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'लॉक' रिलीज, मिनटों में मिले लाखों से ज्यादा व्यूज

खबरे |

खबरे |

Moosewala song 'Lock' released : सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'लॉक' रिलीज, मिनटों में मिले लाखों से ज्यादा व्यूज
Published : Jan 23, 2025, 9:52 am IST
Updated : Jan 23, 2025, 9:52 am IST
SHARE ARTICLE
Sidhu Moosewala new song 'Lock' released News In Hindi
Sidhu Moosewala new song 'Lock' released News In Hindi

गाने को रिलीज होने के 10 मिनट के अंदर ही 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है

Sidhu Moosewala new song 'Lock' released News In Hindi: दिवंगत पंजाबी गायक सिधू मूसेवाला का नया गाना 'लॉक' रिलीज हो गया है। यह सिद्धू मूसेवाला का साल 2025 का पहला गाना है। इससे पहले मूसेवाला के निधन के बाद उनके 8  गाने रिलीज हो चुके हैं और 'लॉक'  उनका 9 वां गाना है.  इस गाने को द किड कंपनी ने प्रोड्यूस किया है. जो पहले ही सिद्धू मूसेवाला के कई गाने प्रोड्यूस कर चुके हैं, जबकि वीडियो नवकरण बराड़ ने बनाया है। दोनों के पेज पर गाने का पोस्टर भी जारी किया गया था. 

गाने को रिलीज होने के 10 मिनट के अंदर ही 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और महज 10 मिनट में ही गाने को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. सिद्धू मूसेवाला के नए गाने में उनके पिता बलकौर सिंह भी हैं।

आपको बता दें कि 29 मई 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की विदेश में रह रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर गोल्डी बरार ने हत्या कर दी थी. 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अगले ही महीने, 23 जून, 2022 को उनका पहला सिंगल 'SYL' रिलीज़ हुआ। उनका दूसरा गाना 'वॉर' 8 नवंबर 2022 को रिलीज हुआ था। तीसरा गाना 'मेरा ना' 7 अप्रैल 2023 को रिलीज हुआ था। मूसेवाला के चौथे गाने का नाम 'चोरनी' था, जो 7 जुलाई 2023 को रिलीज़ हुआ था। उनका पांचवा गाना 'वॉचआउट' था। इसे 12 नवंबर, 2023 को रिलीज़ किया गया था। सिद्धू का 6वां गाना 'ड्रिप्पी' 2 फरवरी 2024 को, 7वां गाना '410' 11 अप्रैल 2024 को और 8वां गाना 'अटैच' 30 अगस्त 2024 को रिलीज हुआ था।

(For more news apart from Sidhu Moosewala new song 'Lock' released News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM