फिल्म "Bada Karaara Poodana" का ज़बर्दस्त ट्रेलर आउट, 7 नवम्बर 2025 को होगी रिलीज़
Published : Oct 26, 2025, 4:34 pm IST
Updated : Oct 26, 2025, 4:34 pm IST
SHARE ARTICLE
The amazing trailer of the film “Bada Karaara Poodana” is out news in hindi
The amazing trailer of the film “Bada Karaara Poodana” is out news in hindi

 ट्रेलर भावुक और सांस्कृतिक सार को खूबसूरती से दर्शाता है।

'Bada Karaara Poodana 'Trailer Out, Latest News in Hindi: फिल्म “बड़ा करारा पूदणा” का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू कर दी है। यह एक भावुक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जो औरतों के साथ, मजबूती, पारिवारिक रिश्तों और पंजाब की रंगीन सांस्कृतिक आत्मा का जश्न मनाती है। इसकी कहानी लंदन की बहु-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में सेट है। (The amazing trailer of the film “Bada Karaara Poodana” is out news in hindi) 

फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध डायरेक्टर परवीन कुमार (नी मैं सस कुटनी, दरड़ा) ने किया है। कहानी अमन सिद्धू ने लिखी है और संगीत गुरमीत सिंह ने तैयार किया है। इसमें उपासना सिंह, कुलराज रंधावा, शिबा आकाशदीप साबिर,राज धालीवाल, मननत सिंह और कमलजीत नीरू जैसे मशहूर कलाकार अपनी-अपनी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।

कहानी छह बिछड़ी बहनों की है, जो किस्मत के चलते दोबारा एकजुट होती हैं, जब उन्हें अचानक हुए गिद्धा मुकाबले में हिस्सा लेना पड़ता है। जो शुरुआत में सिर्फ यादों का मिलन होता है, वह आगे चलकर अपनी-अपनी ज़िंदगी की मुश्किलों से जूझने, टूटे रिश्तों को जोड़ने और एक-दूसरे मे ताक़त ढूंढने का सफ़र बन जाता है।

 ट्रेलर भावुक और सांस्कृतिक सार को खूबसूरती से दर्शाता है। यह फिल्म के बड़े स्तर, असली पंजाबी लोक-संगीत, परंपराओं से भरे नृत्य और सभी को जोड़ने वाली कहानी की एक झलक देती है।

“बड़ा करारा पूदणा”7 नवम्बर 2025 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी। इस फिल्म के पीछे  EmVeeBee Media (P) Ltd की प्रोड्यूसर माधुरी भोसले का यह विश्वास है कि औरतों की अदम्य आत्मा, संस्कृति और भावनाओं की शक्ति को मनना ही असली सिनेमा है, जो पंजाबी बहन चारे को वैश्विक मंच तक ले जाता है।

(For more news apart from The amazing trailer of the film “Bada Karaara Poodana” is out news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM