Siren Movie OTT Release Update: जानें किस OTT प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ होगी तमिल थ्रिलर फिल्म ‘सायरन’

खबरे |

खबरे |

Siren Movie OTT Release Update: जानें किस OTT प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ होगी जयम रवि और कीर्ति सुरेश थ्रिलर फिल्म ‘सायरन’
Published : Feb 16, 2024, 11:58 am IST
Updated : Feb 16, 2024, 11:58 am IST
SHARE ARTICLE
Siren movie ott release update news in Hindi jayam Ravi tamil film
Siren movie ott release update news in Hindi jayam Ravi tamil film

यह एंटनी भाग्यराज द्वारा लिखित और निर्देशित एक तमिल भाषा में थ्रिलर फिल्म है।

'Siren' Movie OTT Release Update: आज के समय में साउथ फिल्मों का क्रेज काफी बढ़ गया है.  इंडस्ट्री भी एक से बढ़कर एक  बड़ी फिल्में दे रही है.  आज यानी 16 फरवरी को जयम रवि मोस्ट अवेटेड फिल्म सायरन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में दर्शकों को एक्शन, क्राईम और थ्रिलर बराबर मात्रा में दिया जाएगा। यह एंटनी भाग्यराज की एक निर्देशक के रूप में पहली फिल्म है जो का दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में कितनी कामयाब हो पायेगी ये देखने वाली बात होगी।

About Film

यह एंटनी भाग्यराज द्वारा लिखित और निर्देशित एक तमिल भाषा में थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में हमें जयम रवि, कीर्ति सुरेश और अनुपमा परमेश्वरन मुख्य भूमिका में अभिनय करते नज़र आऐंगे, जिनका साथ योगी बाबू, समुथिरकानी, कौशिक महता जैसे सितारे देंगें। सुजाता विजयकुमार और अनुषा विजयकुमार ने होम मूवी मेकर्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया है।

फिल्म कि कहानी की अगर बात करे तो यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। जिसकी कहानी रमना नाम के एक एम्बुलेंस ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमती है,  जो हालात की मार की वजह से एक आम इंसान से एक खतरनाक अपराधी में बदल जाता है। 14 साल जेल में बिताने के बाद, रमना को पैरोल मिल जाती है और वह समाज में फिर से शामिल होने के लिए मेल-जोल बढ़ाने की कोशिश करता है। हालाँकि, वह फिर से खुद को अपराध की दुनिया में वापस खींचता हुआ पाता है। कहानी के मुताबिक रामन को सज़ा अपनी ही पत्नी के मर्डर की वजह से होती है।

‘Siren’ OTT Release Date & Platform Update

यह फिल्म शुक्रवार के दिन 16 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। वही आप में से ऐसे भी कुछ लोग होंगे जो अपने बिज़ी लाइफ की वजह से थिएटर में फिल्म देखने का आनंद नहीं उठा पाते है। ऐसे में आपको अपनी पसंदीदा मूवी के ओटीटी प्लेटफॉम पर रीलीज़ होने का इंतज़ार रहता होगा। आज हम आपको इसी विषय के संर्दभ में जानकारी देंगे की आखिर कब और कौन से प्लेटफॉम पर आप ‘Siren’ देख सकते है।

फिलहाल फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है। परंतु खबरों के मुताबिक 2-3 महीनों के बाद इस फिल्म को डिज़्नी हॉटस्टार पर रीलीज़ किया जा सकता है। वहीं सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म के निर्माता जल्द ही फिल्म के ओटीटी रीलीज डेट और प्लेटफॉर्म के बारें में घोषणा करेंगें। टाइम टू टाइम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।

 (For more news apart from ‘Siren’ OTT Release Date & Platform Update, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: ott release

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM