स्वदेश लौटे राम चरण, ऑस्कर में जीत को भारत के लोगों को किया समर्पित

खबरे |

खबरे |

स्वदेश लौटे राम चरण, ऑस्कर में जीत को भारत के लोगों को किया समर्पित
Published : Mar 17, 2023, 3:37 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 3:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Ram Charan returns home, dedicates Oscar victory to the people of India
Ram Charan returns home, dedicates Oscar victory to the people of India

गाने को गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड में भी पुरस्कार मिला है।

New Delhi: अपनी तेलुगु फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ के ऑस्कर जीतने के बाद स्वदेश लौटे सुपरस्टार राम चरण ने कहा कि यह भारत के लोगों की जीत है। ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीता है।  राम चरण (37) अपनी पत्नी एवं उद्यमी उपासना कामिनेनी के साथ देश लौटे। दिल्ली हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में जोश से भरे प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर राम चरण ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं बहुत खुश हूं। सभी का शुक्रिया। हमें एम. एम. कीरावानी, एस. एस. राजामौली और चंद्रबोस पर गर्व है। उनकी वजह से ही हमें रेड कार्पेट पर चलने का मौका मिला और हम ऑस्कर भारत ला पाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे सभी प्रशंसकों और भारत में उत्तर से दक्षिण तक और पूर्व से पश्चिमी तक सभी जगह बसे लोगों का ‘आरआरआर’ देखने और ‘नाटु नाटु’ को सुपरहिट बनाने के लिए शुक्रिया। ‘नाटु नाटु’ हमारा नहीं, भारत के लोगों का गीत है।’’

गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। इसे स्वर काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दिया है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है।

गाने को गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड में भी पुरस्कार मिला है।

निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ भारतीय क्रांतिकारियों की एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 1920 के दशक के समय पर आधारित है जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी थे। इसके अलावा तमिल भाषा के वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने भी इस साल ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में ऑस्कर जीता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM