Sweety Chhabra News: स्वीटी छाबड़ा का 'बनारस की पान' गाना हुआ रिलीज, एक दिन में किया एक मिलियन व्यूज पार

खबरे |

खबरे |

Sweety Chhabra News: स्वीटी छाबड़ा का 'बनारस की पान' गाना हुआ रिलीज, एक दिन में किया एक मिलियन व्यूज पार
Published : Oct 16, 2024, 7:28 pm IST
Updated : Oct 16, 2024, 7:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Sweety Chhabra song 'Banaras Ki Paan' released news In Hindi
Sweety Chhabra song 'Banaras Ki Paan' released news In Hindi

वायरल हुआ स्वीटी छाबड़ा का गाना 'बनारस की पान', एक दिन में एक मिलियन व्यूज किया हासिल

Sweety Chhabra News In Hindi: बॉलीवुड की लीजेंड अभिनेत्री रेखा की याद दिलाने वाला सुपरस्टार एक्ट्रेस स्वीटी छाबड़ा का गाना 'बनारस की पान' एक दिन में एक मिलियन व्यूज हासिल करके मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। हाई प्रोडक्शन वैल्यू के साथ बना हुआ गाना 'बनारस की पान' रिलीज होते ही ऑडियंस के बीच वायरल हो गया है। स्वीटी छाबड़ा की मनमोहक अदाकारी में बिग ब्लास्ट गाना 'बनारस की पान' को स्वीटी छाबड़ा एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह सांग हर किसी को आकर्षित कर रहा है। इस गाने में वीडियो में स्वीटी छाबड़ा हरे रंग की कढ़ाई किया हुआ अनारकली पोशाक पहने, सिर से पाँव तक गहनों से सजी धजी नजर आ रही हैं। उनका यह लुक हर किसी को खूब पसंद आ रहा है।

यूँ कहें कि वह अपनी अदा से बिजली गिरा रही हैं। इस गाने में उनका क्रेज उनके फैंस व ऑडियंस के बीच देखते ही बन रहा है। वह हमेशा कुछ न कुछ नया करती रहती है, तभी तो उनकी अदायगी का हर कोई कायल है। इस गाने में स्वीटी छाबड़ा अपनी शानदार अदायगी और नृत्य कला से महफ़िल में शमां बांध रही हैं।

स्वीटी छाबड़ा प्रोडक्शंस प्रस्तुत इस गाने की मेकिंग स्वीटी छाबड़ा के स्टूडियो द्वारा की गई है। यह सांग हाई प्रोडक्शन वैल्यू के साथ बनाया गया है, जोकि इस गाने के वीडियो में दिख रहा है। इसमें स्वीटी छाबड़ा की अदायगी व भेषभूषा देखकर जहाँ रेखा की याद ताजा हो गई है, वहीं उनका डांस मूमेंट और एक्सप्रेशन हर किसी का मन मोह रहा है।

इस गाने को सिंगर सोनी सरगम ने सुरीली आवाज में गाया है। एक्ट्रेस और सिंगर की सुर ताल व अदायगी का तालमेल बड़ा मनमोहक लग रहा है। गीतकार अमर बिदेसी व संगीतकार शीबू देब हैं। म्यूजिक डेवलपमेंट संजय लालटन एंड सरगम टीम पटना ने किया है। डीओपी चितरंजन ढाल, कोरियोग्राफर अश्विन मास्टर, आर्ट डायरेक्टर राम विश्वकर्मा, एडीटर व डीआई साहिल बाबू हैं।

(For more news apart from Sweety Chhabra song Banaras Ki Paan released News in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM