पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के अभिनेता नितेश पांडे का निधन, 51 की उम्र में ली अंतिम सांस

खबरे |

खबरे |

पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के अभिनेता नितेश पांडे का निधन, 51 की उम्र में ली अंतिम सांस
Published : May 24, 2023, 1:49 pm IST
Updated : May 24, 2023, 1:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Popular TV show 'Anupama' actor Nitesh Pandey passed away,
Popular TV show 'Anupama' actor Nitesh Pandey passed away,

जानकारी के मुताबिक “वह कल सुबह शूटिंग के लिए इगतपुरी गए थे और देर रात करीब डेढ़ बजे उनका निधन हो गया।

मुंबई:  पॉपुलर टीवी शो‘अनुपमा’ फेम अभिनेता नितेश पांडे का बुधवार को सुबह निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे। नितेश पांडे को शाहरुख खान अभिनीत ‘ओम शांति ओम’ और दिबाकर बनर्जी की ‘खोसला का घोसला’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है। वह शूटिंग के लिए इगतपुरी में थे।

जानकारी के मुताबिक “वह कल सुबह शूटिंग के लिए इगतपुरी गए थे और देर रात करीब डेढ़ बजे उनका निधन हो गया। निर्माता सिद्धार्थ नागर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मैं स्तब्ध हूं, हमने दो-तीन दिन पहले बात की थी और यह अचानक कैसे हो गया।”

‘अनुपमा’ में उनके सह-कलाकार रुशद राणा के अनुसार, पांडे को दिल का दौरा पड़ा था। अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। पांडे के परिवार में उनकी पत्नी अर्पिता और एक बेटा है।

पांडे, वैभवी उपाध्याय और आदित्य सिंह राजपूत की मौत पर टिप्पणी करते हुए फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा कि फिल्म जगत ने तीन-चार दिनों के भीतर तीन युवा कलाकारों को खो दिया है।

उन्होंने कहा, “आपकी आत्मा को शांति मिले प्रिय साथियों। यह इतना निर्दयी समय है। उनके शोक संतप्त परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं और उनके लिए प्रार्थना।” फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने पांडे को “शानदार अभिनेता और एक मजेदार व्यक्ति” के रूप में याद किया।. उन्होंने कहा, “उनका निधन फिल्म और टीवी उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके पूरे परिवार और करीबियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ओम शांति।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM