Bigg Boss 18: ईशा सिंह ने राशन के लिए जलाई मां की शॉल, अविनाश मिश्रा ने पलटा खेल, दोस्ती में आई दरार

खबरे |

खबरे |

Bigg Boss 18: ईशा सिंह ने राशन के लिए जलाई मां की शॉल, अविनाश मिश्रा ने पलटा खेल, दोस्ती में आई दरार
Published : Oct 25, 2024, 12:46 pm IST
Updated : Oct 25, 2024, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Bigg Boss 18 Rift in between Avinash Mishra, Isha Singh news in hindi
Bigg Boss 18 Rift in between Avinash Mishra, Isha Singh news in hindi

अविनाश और ईशा सिंह के बीच प्यार के चर्चे सिर्फ शो के बाहर ही नहीं बल्कि शो के कंटेस्टेंट्स के बीच भी खूब हुए।

Bigg Boss 18 Rift in  between Avinash Mishra and Isha Singh News In Hindi: बिग बॉस 18 में इन दिनों घरवालों का मिजाज गर्माया हुआ है. बिग बॉस 18 के गुरुवार के एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां टास्क पूरा करने और राशन पाने के लिए घर के कंटेस्टेंट्स ने अपने सबसे करीबी चीजों की कुर्बानी दे दी। इसके बाद भी कुछ लोगों को खाना नहीं मिला। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान तब गया जब लेटेस्ट एपिसोड में कथित कपल अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच प्यार और दोस्ती में दरार आ गई। जी हां! जिस शख्स से ईशा सिंह के प्यार की चर्चा है, उसने ईशा को रुला दिया है। 

अविनाश और ईशा सिंह के बीच प्यार के चर्चे सिर्फ शो के बाहर ही नहीं बल्कि शो के कंटेस्टेंट्स के बीच भी खूब हुए। अविनाश ने काफी वक्त जेल में बिताया। इस दौरान ईशा और उनकी दोस्त एलिस भी अविनाश को कंपनी देने के लिए पूरे वक्त जेल के बाहर बैठी रहीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर अविनाश और ईशा के बीच प्यार के चर्चे भी शुरू हो गए। लेकिन गुरुवार को दोनों के बीच तकरार देखने को मिली। ईशा सिंह ने जेल में बंद और राशन बांटने के अधिकार वाले अविनाश से पनीर, आटा और कॉफी मांगी थी। लेकिन अविनाश ने अपनी दोस्त पर जरा भी रहम नहीं दिखाया। ईशा ने अपनी मां की पसंदीदा शॉल की भी कुर्बानी दे दी। इसके बाद भी अविनाश ने उन्हें पनीर और कॉफी नहीं दी। उन्होंने सिर्फ आटे का एक पैकेट थमा दिया। इसके बाद ईशा सिंह को काफी बुरा लगा और वो खूब रोईं।

गुरुवार को बिग बॉस ने शुक्रवार को प्रीमियर होने वाले एपिसोड की झलकियां भी दिखाईं। इस झलक में दिखाया गया कि शो के 3 कंटेस्टेंट में से किसी एक को घर से बाहर जाना पड़ेगा। इन कंटेस्टेंट के नाम हैं मुस्कान, तेजिंदर बग्गा और सारा। इन तीनों में से कोई एक घर से बाहर होने वाला है। हालांकि, अभी तक नाम कन्फर्म नहीं हुआ है। लेकिन शुक्रवार को कोई एक कंटेस्टेंट घर को अलविदा कहने वाला है।

(For more news apart from Bigg Boss 18 Rift in friendship between Avinash Mishra and Isha Singh, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM