OTT Release List: तमन्ना भाटिया की 'सिकंदर का मुकद्दर' से लेकर नागा चैतन्य की 'धूता' तक, इस हफ़्ते ओटीटी पर देगी दस्तक

खबरे |

खबरे |

OTT Release List: तमन्ना भाटिया की 'सिकंदर का मुकद्दर' से लेकर नागा चैतन्य की 'धूता' तक, इस हफ़्ते ओटीटी पर देगी दस्तक
Published : Nov 25, 2024, 12:52 pm IST
Updated : Nov 25, 2024, 12:52 pm IST
SHARE ARTICLE
 This Week OTT Release movies and series List Update News In Hindi
This Week OTT Release movies and series List Update News In Hindi

इन सीरीज़ और फ़िल्मों के बारे में जो इस हफ़्ते आपको मनोरंजन का भरपूर डोज देने वाली हैं।

This Week OTT Release movies and series List Update News In Hindi: कई बड़ी फ़िल्मों के रिलीज़ के बीच ओटीटी पर हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है। नवंबर का आखिरी हफ़्ता भी मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। इस हफ़्ते कई नई फ़िल्में और सीरीज़ ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं इन सीरीज़ और फ़िल्मों के बारे में जो इस हफ़्ते आपको मनोरंजन का भरपूर डोज देने वाली हैं।

धूता (Dhoota OTT Release Update)

साउथ एक्टर नागा चैतन्य की फिल्म धूता ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म 1 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। 

सिकंदर का मुकद्दर( Sikander Ka Muqaddar OTT Release Update)

हिंदी सीरीज 'सिकंदर का मुकद्दर' एक अनसुलझी हीरा डकैती की कहानी है। इसमें अश्रुत जैन, तमन्ना भाटिया, जिमी शेरगिल, अविनाश तिवारी और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार हैं। यह सीरीज 29 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

बलदी बेगर (Baldi Beggar OTT Release Update)

तमिल फिल्म बलदी बेगर 29 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कविन, अनारकली नज़र, मेरिल फिलिप, सलीमा और सुनील सुखदा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

 'द मैडनेस' (The Madness OTT Release Update)

अमेरिकी सीरीज 'द मैडनेस' 28 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। सीरीज में गैब्रिएल ग्राहम, टैमसिन टोपोलस्की, मार्शा स्टेफनी ब्लेक, थैडियस जे मिक्ससन और कोलमैन डोमिंगो मुख्य भूमिका में हैं। हॉलीवुड फैन्स इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पैराशूट(Parachute OTT Release Update)

तमिल वेब सीरीज पैराशूट दो बच्चों की कहानी है जो अपने घर से भाग जाते हैं। उनके माता-पिता उन्हें खोजने के लिए संघर्ष करते हैं। शो में कृष्णा, किशोर कानी और काली वेंकट जैसे कलाकार नज़र आने वाले हैं। यह सीरीज 29 नवंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी।

इन सभी रिलीज के बीच भारतीय सिनेमाघर भी फुल हैं। अजय देवगन से लेकर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 तक, ये फिल्में 20 दिनों से ज्यादा समय से सिनेमाघरों में चल रही हैं। इसके बाद सूर्या की कंगुवा अभिषेक बच्चन की आई वांट टू टॉक से पहले रिलीज हुई। वही कान्स ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 

(For More News Apart From  This Week OTT Release movies and series List Update News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM