
वायरल वीडियो हालिया नहीं बल्कि पुराना है जब भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं बने थे। ये वीडियो जनवरी 2022 का है।
RSFC (Team Mohali)- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के विरोध प्रदर्शन का सामना करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को हाल का बताकर शेयर कर रहे हैं।
फेसबुक यूजर "तेजा ताया" ने 30 नवंबर 2023 को यह वायरल वीडियो हाल का बताकर शेयर किया।
रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में वायरल पोस्ट को भ्रामक पाया। वायरल वीडियो हालिया नहीं बल्कि पुराना है जब भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं बने थे। ये वीडियो जनवरी 2022 का है।
स्पोक्समैन की पड़ताल
पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले इस वीडियो को ध्यान से देखा और वीडियो से जुड़े कीवर्ड सर्च किए।
वायरल वीडियो पुराना है
सर्च के दौरान हमें इस मामले का एक अलग एंगल का वीडियो मिला, जिसे "अजीत देओल सोशल मीडिया INC" नाम के फेसबुक पेज द्वारा शेयर किया गया था। वीडियो को 25 जनवरी 2022 को शेयर कर कैप्शन दिया गया, "जालंधर में भगवंत मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारे लगाए। पूरे पंजाब में पत्रकार आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।"
इस वीडियो को पंजाब कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक पेज से भी शेयर किया गया। 24 जनवरी 2022 को अपलोड किया गया यह वीडियो नीचे क्लिक करके देखा जा सकता है:
निष्कर्ष- रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में वायरल पोस्ट को भ्रामक पाया। वायरल वीडियो हालिया नहीं बल्कि पुराना है जब भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं बने थे। ये वीडियो जनवरी 2022 का है।