हाथरस में भोले बाबा के समागम दौरान मची भगदड़ का नहीं है यह वायरल वीडियो, Fact Check रिपोर्ट
Published : Jul 8, 2024, 5:45 pm IST
Updated : Jul 8, 2024, 5:45 pm IST
SHARE ARTICLE
 Fact Check Old video of Bhole Baba Program viral as Hathras Stampede Incident
Fact Check Old video of Bhole Baba Program viral as Hathras Stampede Incident

यह वीडियो पुराना है और भगदड़ से पहले सोशल मीडिया पर मौजूद था।

Claim

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में नारायण हरि उर्फ ​​भोले बाबा के कार्यक्रम में भगदड़ का मामला सामने आया था, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। अब भीड़ के बीच से गुजरती गाड़ियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो बाबा के कार्यक्रम में मची भगदड़ का है।

X यूज़र "Live Dainik" ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हाथरस में सत्संग के समय भगदड़ का वीडियो वायरल इसी भगदड़ में 121 लोगों की हुई थी मौत बाबा के सामने सेवादार बाबा के पीछे दौड़ रहे बाबा के पैर की धूल लेने के लिए भक्त मचा रहे भगदड़ "

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी जांच में पाया कि वायरल हो रहा वीडियो हाल ही में हाथरस में मची भगदड़ का नहीं है। यह वीडियो पुराना है और भगदड़ से पहले सोशल मीडिया पर मौजूद था।

Investigation

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले इस वीडियो को ध्यान से देखा। हमने पाया कि वीडियो में ट्रैवलर सचिन का वॉटरमार्क है।

अब हमने इस जानकारी को ध्यान में रखते हुए कीवर्ड सर्च किया और हमें 9 फरवरी 2024 को "ट्रैवलर सचिन" नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया पूरा वीडियो मिल गया।

इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइटल लिखा गया, "Mangal Divas Rupwas Bharatpur Rajasthan | Narayan Sakar Hari Ke Bhajan | Sataya Ka Sath Rajasthan"

मौजूद जानकारी और वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चला कि यह वीडियो राजस्थान के भरतपुर का है जहां भोले बाबा ने अपना समारोह आयोजित किया था।

इतना ही नहीं, इस जानकारी पर कीवर्ड सर्च करने पर हमें एक फेसबुक यूजर द्वारा लाइव शेयर किया गया इस इवेंट का वीडियो मिला। 7 फरवरी 2024 को 'अजय देवगन का भगत नाहर न्यूज' नाम के अकाउंट से इस इवेंट का वीडियो शेयर किया गया। अगर इस वीडियो का मिलन "ट्रैवलर सचिन" द्वारा शेयर किए गए वीडियो से किया जाए तो साफ हो जाता है कि दोनों वीडियो एक ही जगह के हैं। यहां मौजूद जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 6 जनवरी 2024 का है और राजस्थान के भरतपुर का है।

आपको बता दें कि जब हमने इस पेज पर मौजूद नंबर पर कॉल किया तो हमारी बात अजय देवगन का भक्त नाहर न्यूज के मॉडरेटर नाहर सिंह से हुई। हमसे बात करते हुए नाहर सिंह ने कहा, ''यह वीडियो मैंने खुद बनाया है और यह वीडियो अभी का नहीं बल्कि सर्दियों के समय का है। बाबा के कार्यक्रम में वीडियोग्राफी वर्जित थी, इसीलिए मैंने पहाड़ी पर चढ़कर यह वीडियो बनाया था। इस वीडियो का बाबा के हाथरस कार्यक्रम में मची भगदड़ से कोई संबंध नहीं है।”

Conclusion

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी जांच में पाया कि वायरल हो रहा वीडियो हाल ही में हाथरस में मची भगदड़ का नहीं है। यह वीडियो पुराना है और भगदड़ से पहले सोशल मीडिया पर मौजूद था।

Result: Misleading 

Our Sources:

Youtube Video Of Traveller Sachin Uploaded On 9 February 2024

Meta Post Of Ajay Devgan Ka Bhagat Nahar News Shared On 7 February 2024

Phsyical Verification Quote Over Call With Nahar Singh (Owner Of Nahar News) 

किसी खबर पर संदेह? हमें भेजें हम उसका Fact Check करेंगे... हमें "9560527702" पर व्हाट्सएप करें या हमें  "[email protected]"  पर ई-मेल करें।

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM