2022 में यात्री वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़ी, मारुति सुजुकी, हुंदै और टाटा मोटर्स ने खुब की कमाई

खबरे |

खबरे |

2022 में यात्री वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़ी, मारुति सुजुकी, हुंदै और टाटा मोटर्स ने खुब की कमाई
Published : Jan 2, 2023, 10:48 am IST
Updated : Jan 2, 2023, 10:48 am IST
SHARE ARTICLE
Sales of passenger vehicles increased by 23 percent in 2022, a record 37.93 lakh vehicles were sold
Sales of passenger vehicles increased by 23 percent in 2022, a record 37.93 lakh vehicles were sold

मारुति सुजुकी, हुंदै और टाटा मोटर्स जैसी प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनियों की बिक्री में 2022 में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई है।

New Delhi : मारुति सुजुकी, हुंदै और टाटा मोटर्स जैसी प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनियों की बिक्री में 2022 में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई है। इस दौरान घरेलू यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 23 प्रतिशत तक बढ़कर 37.93 लाख इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर की उपलब्धता सुधरने के साथ ही लंबित मांग आने से इस साल वाहन कंपनियों ने डीलरों को अच्छी-खासी संख्या में वाहनों की आपूर्ति की। खासकर एसयूवी श्रेणी में मांग काफी मजबूत रही।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) और स्कोडा इंडिया जैसे विनिर्माताओं ने भी 2022 में अच्छी बिक्री दर्ज की।.

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने एक वर्चुअल सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, ''पिछले साल जनवरी से दिसंबर के दौरान उद्योग की थोक बिक्री 23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 37.93 लाख इकाई के साथ सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गयी। यह 2021 में 30.82 लाख इकाई रही थी।''. उन्होंने कहा कि 2022 में वाहनों की थोक बिक्री 'उद्योग में एक कैलेंडर वर्ष के लिए सबसे अधिक है।' इसका पिछला उच्च स्तर साल 2018 में रहा था जब 33.3 लाख वाहनों की बिक्री हुई थी। 

श्रीवास्तव ने इस उच्च वृद्धि के कारणों पर कहा, ''मेरा मानना ​​है कि यह तेजी आंशिक रूप से सेमीकंडक्टरों की बेहतर उपलब्धता के कारण है क्योंकि पिछले साल उद्योग सेमीकंडक्टर मुद्दे से बुरी तरह प्रभावित हुआ था।''.

उन्होंने कहा कि एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है और यह कुल यात्री वाहन (पीवी) बिक्री का लगभग 42.3 प्रतिशत हो चुका है।

मारुति सुजुकी की कैलेंडर वर्ष 2022 में बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 15.76 लाख इकाई रही जबकि 2021 में 13.64 लाख इकाइयां बिकी थीं। हालांकि कंपनी की घरेलू थोक बिक्री साल के अंतिम महीने दिसंबर में 9.91 प्रतिशत घटकर 1,13,535 इकाई पर आ गयी जो दिसंबर 2021 में 1,26,031 इकाई रही थी।.

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने भी 2022 में 5,52,511 इकाइयों की अपनी उच्चतम घरेलू बिक्री दर्ज की। यह 2021 में 5,05,033 इकाइयों की तुलना में 9.4 प्रतिशत अधिक है।. कंपनी की घरेलू थोक बिक्री पिछले महीने 20.2 प्रतिशत बढ़कर 38,831 इकाई हो गयी। एक साल पहले इसी महीने में यह 32,312 इकाई रही थी। 

एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा कि कंपनी ने उपभोक्ताओं के रुझान के अनुरूप एक मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो पेश करते हुए अपनी उच्चतम घरेलू बिक्री दर्ज की है। 

इसी तरह, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्र ने कहा, ''यात्री वाहन खंड के लिए 2022 एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा है। हमने इस दौरान 5,26,798 इकाइयों की बिक्री के साथ विशिष्ट उपलब्धि हासिल की।''.

टाटा मोटर्स की पिछले महीने घरेलू यात्री वाहन की बिक्री 13.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,043 इकाई पर पहुंच गई। दिसंबर 2021 में यह संख्या 35,299 इकाई थी।.

एक अन्य विनिर्माता, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने समीक्षाधीन अवधि में 1,60,357 इकाइयों की कुल थोक बिक्री दर्ज की। यह 2021 में 1,30,768 इकाइयों से 23 प्रतिशत अधिक रही।.

कंपनी ने कहा कि पिछले वर्ष के दौरान हुई बिक्री पिछले एक दशक में कंपनी की सर्वाधिक थोक बिक्री रही। इससे पहले इसने 2012 में कुल 1,72,241 इकाइयों के साथ उच्च बिक्री की थी।.

हालांकि टीकेएम की थोक बिक्री पिछले महीने 3.8 प्रतिशत गिरकर 10,421 इकाई रही। कंपनी ने दिसंबर 2021 में डीलरों को 10,834 इकाइयां भेजी थीं।.

वहीं होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) की पिछले साल घरेलू बाजार में बिक्री भी सात प्रतिशत बढ़कर 95,022 इकाई रही। कंपनी ने 2021 में घरेलू बाजार में 89,152 इकाइयां बेची थीं। कंपनी की घरेलू बिक्री पिछले महीने 7,062 इकाई रही और इसने 1,388 इकाइयों का निर्यात किया। .

एचसीआईएल के निदेशक (विपणन और बिक्री) युइची मुराता ने कहा, ''होंडा सिटी और अमेज ने कंपनी के लिए मात्रा बढ़ाना जारी रखा है और वर्ष 2022 में मजबूत प्रदर्शन किया है। हालांकि चिप की कमी से हमें अपने लक्ष्यों को फिर से निर्धारित करना पड़ा, जिसने उत्पादन को प्रभावित किया।''.

इसी तरह, स्कोडा ऑटो इंडिया ने कहा कि कंपनी ने वर्ष 2022 के पूरे साल में कुल 53,721 वाहनों की बिक्री की। यह वर्ष 2021 में हुई 23,858 इकाइयों की बिक्री की तुलना में दोगुनी से अधिक उछाल को दर्शाता है।.

कंपनी की बिक्री पिछले महीने 48 प्रतिशत बढ़कर 4,788 इकाई हो गयी। दिसंबर 2021 इसने 3,234 इकाइयां बेची थीं। .

इसके अलावा, मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड की पिछले महीने कुल बिक्री सात प्रतिशत की गिरावट के साथ 68,400 इकाई पर आ गयी। दिसंबर, 2021 में इसने 73,739 इकाइयां बेची थीं। इसकी घरेलू बिक्री भी पिछले महीने आठ प्रतिशत घटकर 59,821 इकाई रही।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM