यात्री वाहनों की बिक्री 3.40 लाख के पार, मारुति सुजुकी ने बेचीं 1.37 लाख से ज्यादा गाड़ियां

खबरे |

खबरे |

यात्री वाहनों की बिक्री 3.40 लाख के पार, मारुति सुजुकी ने बेचीं 1.37 लाख से ज्यादा गाड़ियां
Published : Jul 2, 2024, 12:05 pm IST
Updated : Jul 2, 2024, 12:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Sales of passenger vehicles crossed 3.40 lakh, Maruti Suzuki sold more than 1.37 lakh vehicles
Sales of passenger vehicles crossed 3.40 lakh, Maruti Suzuki sold more than 1.37 lakh vehicles

टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की बिक्री 8 फीसदी घटकर 43,624 इकाई रह गई।

New Delhi: देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जून, 2024 में सालाना आधार पर मामूली 3.67 फीसदी बढ़कर 3,40,787 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में कुल 3,28,710 यात्री वाहन बिके थे। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण गाड़ियों की मांग में नरमी रही है। इस दौरान मारुति सुजुकी इंडिया की कुल घरेलू बिक्री तीन फीसदी बढ़कर 1,37,160 इकाई पहुंच गई। ह्युंडई मोटर इंडिया के वाहनों की घरेलू बिक्री 50,103 इकाई रही। हालांकि, टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की बिक्री 8 फीसदी घटकर 43,624 इकाई रह गई।

टोयोटा की रिकॉर्ड बिक्री
टोयोटा किर्लोस्कर के यात्री वाहनों की बिक्री 40 फीसदी बढ़कर 27,474 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा के यात्री वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री 23 फीसदी बढ़कर 40,022 इकाई पर पहुंच गई।

दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी
-बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री जून में 8 फीसदी बढ़कर 2,16,451 इकाई पहुंच गई।
-टीवीएस मोटर कंपनी ने 2,55,734 दोपहिया वाहन बेचे, जो सालाना आधार पर 8 फीसदी ज्यादा है।
-सुजुकी मोटरसाइकिल के दोपहिया वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 71,086 इकाई के स्तर पर पहुंच गई।

(For more news apart from Sales of passenger vehicles crossed 3.40 lakh, Maruti Suzuki sold more than 1.37 lakh vehicles, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM