PSLV रॉकेट से अलग हुआ 'Aditya-L1' अंतरिक्ष यान, सूर्य की यात्रा शुरू

खबरे |

खबरे |

PSLV रॉकेट से अलग हुआ 'Aditya-L1' अंतरिक्ष यान, सूर्य की यात्रा शुरू
Published : Sep 2, 2023, 2:39 pm IST
Updated : Sep 2, 2023, 2:39 pm IST
SHARE ARTICLE
'Aditya-L1' spacecraft separated from PSLV rocket, journey to Sun begins
'Aditya-L1' spacecraft separated from PSLV rocket, journey to Sun begins

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष यान को "सटीक कक्षा" में स्थापित कर दिया गया है।

New Delhi: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि पीएसएलवी रॉकेट पर सवार आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान शनिवार को सफलतापूर्वक अलग हो गया और अब यह सूर्य की ओर 125 दिन की अपनी यात्रा पर आगे बढ़ेगा। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष यान को "सटीक कक्षा" में स्थापित कर दिया गया है।

यहां स्थित अंतरिक्ष केंद्र से ‘आदित्य एल1’ का शनिवार पूर्वाह्न 11:50 बजे सफल प्रक्षेपण किया गया। सोमनाथ ने कहा, “आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को पीएसएलवी ने बहुत सटीक तरीके से 235 गुणा 19,500 किलोमीटर की अपेक्षित अंडाकार कक्षा में स्थापित कर दिया।”

उनके साथ यहां मिशन नियंत्रण केंद्र में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक निगार शाजी और मिशन निदेशक बीजू भी मौजूद थे। सोमनाथ ने कहा, “अब से आदित्य एल1 सूर्य की ओर 125 दिन की लंबी यात्रा पर जाएगा।”

शाजी ने कहा कि पीएसएलवी ने अंतरिक्ष यान को ‘हमेशा की तरह’ त्रुटिहीन तरीके से कक्षा में स्थापित किया और सौर पैनल तैनात हो गए हैं। उन्होंने कहा, “आदित्य एल1 ने सूर्य की 125 दिन की लंबी यात्रा शुरू कर दी है।” केंद्रीय मंत्री सिंह ने शनिवार की उपलब्धि को ‘शानदार पल’ बताया और अंतरिक्ष क्षेत्र को समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

सूर्य गैस का एक विशाल गोला है और आदित्य-एल1 इसके बाहरी वातावरण का अध्ययन करेगा। इसरो ने कहा कि आदित्य-एल1 न तो सूर्य पर उतरेगा और न ही इसके करीब जाएगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM