Auto News:  मारुति, ह्युंडई और टाटा मोटर्स की बिक्री में गिरावट

खबरे |

खबरे |

Auto News:  मारुति, ह्युंडई और टाटा मोटर्स की बिक्री में गिरावट
Published : Sep 2, 2024, 6:18 pm IST
Updated : Sep 2, 2024, 6:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Decline in sales of Maruti, Hyundai and Tata Motors news in hindi
Decline in sales of Maruti, Hyundai and Tata Motors news in hindi

इन कंपनियों ने मांग में गिरावट के कारण वाहनों की आपूर्ति में कटौती की है और डीलर स्तर पर भंडार घटाया है। मारुति

Auto News In Hindi: गाड़ियों की बिक्री के लिहाज से अगस्त का महीना वाहन कंपनियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। अग्रणी वाहन कंपनियों मारुति सुजुकी, ह्युंडई और टाटा मोटर्स की थोक बिक्री में गिरावट आई है।

इन कंपनियों ने मांग में गिरावट के कारण वाहनों की आपूर्ति में कटौती की है और डीलर स्तर पर भंडार घटाया है। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की यात्री वाहनों की थोक घरेलू बिक्री अगस्त में आठ फीसदी घटकर 1,43,075 इकाई रह गई।

एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 1,56,114 वाहन बेचे थे। प्रतिद्वंद्वी ह्युंडई की घरेलू बिक्री भी आठ फीसदी गिरकर 49,525 इकाई रह गई। टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की थोक बिक्री तीन फीसदी घटकर 44,142 इकाई रही।

किआ, टोयोटा और एमजी मोटर ने बेची अधिक गांड़ियां

किआ इंडिया की अगस्त में थोक बिक्री 17 फीसदी बढ़कर 22,523 इकाई पहुंच गई। अगस्त, 2023 में कंपनी ने 19,219 गाड़ियां बेची थीं। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की कुल थोक बिक्री 35 फीसदी की वृद्धि के साथ 30,879 इकाई पहुंच गई। इसमें घरेलू बिक्री व निर्यात दोनों का आंकड़ा शामिल है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 4,571 इकाई पहुंच गई।

(For more news apart from Decline in sales of Maruti, Hyundai and Tata Motors news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM