रिलायंस इंडस्ट्रीज आंध्र प्रदेश में 10,000 मेगावॉट क्षमता का सौर बिजलीघर लगाएगी: मुकेश अंबानी

खबरे |

खबरे |

रिलायंस इंडस्ट्रीज आंध्र प्रदेश में 10,000 मेगावॉट क्षमता का सौर बिजलीघर लगाएगी: मुकेश अंबानी
Published : Mar 3, 2023, 3:29 pm IST
Updated : Mar 3, 2023, 3:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Reliance Industries to set up 10,000 MW solar power plant in Andhra Pradesh: Mukesh Ambani
Reliance Industries to set up 10,000 MW solar power plant in Andhra Pradesh: Mukesh Ambani

उन्होंने यह भी कहा कि समूह आंध्र प्रदेश में 50 हजार रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

विशाखापत्तनम :  रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि उनका समूह आंध्र प्रदेश में 10,000 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना लगाएगा।. यहां दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत अब दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह, आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है।

अंबानी ने कहा, “आज सुबह, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम अपना निवेश जारी रखेंगे और हम राज्य में 10,000 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना लगाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि रिलायंस ने अपनी केजी डी-6 परिसंपत्तियों और उससे जुड़ी गैस पाइपलइन में लगभग 1.50 लाख करोड़ का निवेश किया है।

अंबानी ने कहा कि आज रिलायंस केजी डी-6 बेसिन में जो गैस उत्पादित कर रहा है, वह देश मं स्वच्छ ऊर्जा बदलाव को गति दे रहा है और जल्दी ही कुल गैस उत्पादन में करीब 30 प्रतिशत का योगदान देगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि समूह आंध्र प्रदेश में 50 हजार रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। साथ ही देश भर में राज्य के उत्पादों को पहुंचाने के लिए रिलायंस रिटेल, प्रदेश से कृषि, कृषि आधारित उत्पादों और अन्य उत्पादों की अधिक से अधिक खरीद करेगी।

रिलायंस जियो के बारे में उन्होंने कहा कि जियो ट्रू 5जी का क्रियान्वयन आंध्र प्रदेश सहित पूरे देश में 2023 के अंत तक पूरा हो जाएगा।

अंबानी ने खुदरा क्षेत्र में क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश के छह हजार गांवों में एक लाख 20 हजार से अधिक किराना व्यापारियों के साथ साझेदारी की है। डिजिटल युग में भी छोटे व्यापारी फल-फूल सकें इसके लिए उन्हें आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है। रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश में 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार और बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार दिए हैं।. आंध्र प्रदेश की क्षमता का जिक्र करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य नए भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM