भारत में 2023 में 3.1 करोड़ उपयोगकर्ताओं के 5जी फोन लेने की उम्मीद: एरिक्सन सर्वेक्षण

खबरे |

खबरे |

भारत में 2023 में 3.1 करोड़ उपयोगकर्ताओं के 5जी फोन लेने की उम्मीद: एरिक्सन सर्वेक्षण
Published : Oct 3, 2023, 3:35 pm IST
Updated : Oct 3, 2023, 3:35 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

भारत में 5जी उपयोगकर्ता वीडियो स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग सेवाएं, मोबाइल गेमिंग आदि के लिए इसका अधिक इस्तेमाल करते हैं।

New Delhi: देश में अल्ट्रा हाई-स्पीड सेवाओं को तेजी से अपनाने के बीच 2023 में भारत में कम से कम 3.1 करोड़ उपयोगकर्ताओं के 5जी फोन लेने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। एरिक्सन कंज्यूमर लैब ग्लोबल सर्वे के अनुसार, भारत में 5जी ने 4जी की तुलना में समग्र नेटवर्क संतुष्टि को 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ प्रौद्योगिकी दृष्टिकोण और सामर्थ्य के आधार पर 2023 में 3.1 करोड़ उपयोगकर्ता 5जी फोन ले सकते हैं। यह देश में 5जी को अपनाने के लिए विशाल अवसर प्रस्तुत करता है।’’

भारत में 5जी उपयोगकर्ता वीडियो स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग सेवाएं, मोबाइल गेमिंग आदि के लिए इसका अधिक इस्तेमाल करते हैं। वे अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, चीन और कई अन्य जैसे अन्य शुरुआती 5जी बाजारों में उपयोगकर्ताओं की तुलना में इन सेवाओं पर प्रति सप्ताह औसतन दो घंटे अधिक बिताते हैं।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM