भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 40 अरब डॉलर का किया निवेश, 4.25 लाख लोगों को मिला रोजगार : रिपोर्ट

खबरे |

खबरे |

भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 40 अरब डॉलर का किया निवेश, 4.25 लाख लोगों को मिला रोजगार : रिपोर्ट
Published : May 4, 2023, 1:07 pm IST
Updated : May 4, 2023, 1:07 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व पर लगभग 18.5 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं।

वॉशिंगटन : अब समय बदल रहा है और भारतीय कंपनियां भी अमेरिका में निवेश कर रही हैं और नौकरियां दे रही है. अमेरिका में भारत की 163 भारतीय कंपनियों ने अबतक 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है जिससे देश में करीब 4,25,000 नौकरियां पैदा हुई हैं। एक सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के ‘इंडियन रूट्स, अमेरिकन सॉयल’ शीर्षक वाले सर्वे को बुधवार को अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने जारी किया। इस अवसर पर भारत में अमेरिका के नामित राजदूत एरिक गार्सेटी भी मौजूद थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व पर लगभग 18.5 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। अमेरिका आधारित शोध एवं विकास परियोजनाओं में उनका वित्तपोषण करीब एक अरब डॉलर है।

संधू ने इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका में भारतीय कंपनियां मजबूती, जुझारूपन और प्रतिस्पर्धा ला रही हैं। ये रोजगार पैदा कर रही हैं और स्थानीय समुदायों को समर्थन दे रही हैं।’’.

भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि यहां एक सम्मेलन में भाग लेने आए हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि 163 भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। इससे देश में लगभग 4,25,000 नौकरियां पैदा हुई हैं। सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, ‘‘भारतीय कंपनियों ने अमेरिकी बाजार में अपनी जुझारू क्षमता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने यहां निवेश बढ़ाने के साथ रोजगार का भी सृजन किया है और विभिन्न क्षेत्रों में विविधीकरण किया है।’’ 

भारतीय कंपनियों द्वारा सृजित नौकरियों से लाभान्वित होने वाले शीर्ष दस राज्यों में टेक्सास (20,906 नौकरियां), न्यूयॉर्क (19,162 नौकरियां), न्यू जर्सी (17,713 नौकरियां), वॉशिंगटन (14,525 नौकरियां), फ्लोरिडा (14,418 नौकरियां), कैलिफोर्निया (14,334 नौकरियां), जॉर्जिया (13,945 नौकरियां), ओहियो (12,188 नौकरियां), मोंटाना (9,603 नौकरियां), इलिनॉयस (8,454 नौकरियां) हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM