Swiggy News: अब देश के इन चार रेलवे स्टेशनों पर भोजन पहुंचाने की सेवाएं देगी स्विगी

खबरे |

खबरे |

Swiggy News: अब देश के इन चार रेलवे स्टेशनों पर भोजन पहुंचाने की सेवाएं देगी स्विगी
Published : Mar 5, 2024, 5:37 pm IST
Updated : Mar 5, 2024, 5:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Swiggy will provide food delivery services at these four railway stations of the country News in hindi
Swiggy will provide food delivery services at these four railway stations of the country News in hindi

स्विगी ने एक बयान में कहा कि आने वाले हफ्तों में भोजन पहुंचाने की सेवाओं को 59 और रेलवे स्टेशनों तक बढ़ाया जाएगा।

Swiggy News: स्विगी 12 मार्च से बेंगलुरु, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को भोजन पहुंचाने की सेवाएं देगी। स्विगी ने एक बयान में कहा कि आने वाले हफ्तों में भोजन पहुंचाने की सेवाओं को 59 और रेलवे स्टेशनों तक बढ़ाया जाएगा। स्विगी फूड मार्केटप्लेस और भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेल गाड़ियों में पहले से ऑर्डर किए गए भोजन को पहुंचाने के लिए मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यात्री आईआरसीटीसी ऐप पर पीएनआर दर्ज करके और भोजन पाने के लिए पसंदीदा स्टेशन का चयन करके स्विगी के जरिये भोजन पहुंचाने की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

आईआरसीटीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजय कुमार जैन ने कहा, ‘‘स्विगी के साथ यह साझेदारी हमारे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक रूप से भोजन पाने का विकल्प देगी, जिससे उनकी यात्रा और अधिक यादगार बन जाएगी।’’ स्विगी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोहित कपूर ने कहा कि इस पहल के लिए यात्रियों और रेस्तरां संचालकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है और आने वाले दिनों में अधिक स्टेशनों पर यह सेवा शुरू की जाएगी।


(For more news apart from Swiggy will provide food delivery services at these four railway stations of the country News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM