मारुति सुजुकी ने लॉन्च की Maruti Jimny, जानें क्या है कीमत ?

खबरे |

खबरे |

मारुति सुजुकी ने लॉन्च की Maruti Jimny, जानें क्या है कीमत ?
Published : Jun 7, 2023, 2:57 pm IST
Updated : Jun 7, 2023, 2:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Maruti Suzuki launches Maruti Jimny
Maruti Suzuki launches Maruti Jimny

कंपनी की निगाह एसयूवी खंड में शीर्ष स्थान हासिल करने पर है। 

New Delhi: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल (एसयूवी) खंड में अपनी स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों के तहत ‘जिम्नी’को मार्केट में उतारी है। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये के बीच है। कंपनी की निगाह एसयूवी खंड में शीर्ष स्थान हासिल करने पर है। 

जिम्नी के मैनुअल ट्रिम्स की कीमत 12.74 लाख रुपये से 13.85 लाख रुपये के बीच है, जबकि 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रिम्स की कीमत 13.94 लाख से 15.05 लाख रुपये के बीच है। पांच दरवाजों वाला मॉडल, जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल मोटर है, दो ट्रिम्स - जेटा और अल्फा में आएगा और इसे नेक्सा डीलरशिप के जरिये बेचा जाएगा।

मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेयूची ने बयान में कहा, ‘‘जिम्नी (5-दरवाजे) को पेश करना हमारे एसयूवी पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता बनने में हमारी मदद करेगी।’’.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM