आदित्य एल1 ने ली सेल्फी, खींची चांद व पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर, इसरो ने किया शेयर

खबरे |

खबरे |

आदित्य एल1 ने ली सेल्फी, खींची चांद व पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर, इसरो ने किया शेयर
Published : Sep 7, 2023, 5:20 pm IST
Updated : Sep 7, 2023, 5:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Image Source : ISRO
Image Source : ISRO

‘आदित्य-एल1’ द्वारा ली गईं ये पहली तस्वीरें हैं।

बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने  देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ में लगे कैमरे द्वारा ली गई अंतरिक्ष यान की "सेल्फी" और पृथ्वी तथा चंद्रमा की खूबसूरत तस्वीरें जारी कीं। ‘आदित्य-एल1’ द्वारा ली गईं ये पहली तस्वीरें हैं। लक्षित कक्षा में पहुंचने के बाद यह अंतरिक्ष यान जमीन पर स्थित स्टेशन को विश्लेषण के लिए हर रोज 1,440 तस्वीरें भेजेगा।

अंतरिक्ष एजेंसी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए रवाना हुए ‘आदित्य-एल1’ ने सेल्फी ली और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें लीं।" तस्वीरों में ‘विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ (वीईएलसी) और सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजर (एसयूआईटी) उपकरण दिखाई देते हैं, जैसा कि 4 सितंबर, 2023 को आदित्य-एल1 पर लगे कैमरे द्वारा देखा गया था।

इसरो ने कैमरे द्वारा ली गईं पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें भी साझा कीं। वीईएलसी ‘आदित्य एल1’ का प्राथमिक उपकरण है जो बेंगलुरु स्थित भारतीय ताराभौतिकी संस्थान (आईआईए) द्वारा बनाया गया है।

अंतर-विश्‍वविद्यालय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी केन्‍द्र (आईयूसीएए), पुणे ने एसयूआईटी उपकरण का निर्माण किया है। आईआईए के अधिकारियों के अनुसार, वीईएलसी लक्षित कक्षा में पहुंचने पर विश्लेषण के लिए प्रतिदिन 1,440 तस्वीर जमीनी स्टेशन को भेजेगा।

इसरो ने दो सितंबर को अपने विश्वसनीय पीएसएलवी-सी57 रॉकेट के जरिए ‘आदित्य-एल1’ को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था। ‘आदित्य-एल1’ अंतरिक्ष यान सूर्य का अध्ययन करने के लिए अपने साथ कुल सात उपकरण लेकर गया है, जिनमें से चार सूर्य से प्रकाश का निरीक्षण करेंगे और शेष तीन उपकरण प्लाज्मा एवं चुंबकीय क्षेत्र के यथास्थान मापदंडों को मापेंगे।

इस अंतरिक्ष यान को लैग्रेंजियन बिंदु 1 (एल1) पर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा, जो सूर्य की दिशा में पृथ्वी से 15 लाख किमी दूर है। यह सूर्य के चारों ओर समान सापेक्ष स्थिति में चक्कर लगाएगा और इसलिए लगातार सूर्य पर नजर रख सकता है।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM