दिल्ली मेट्रो क्रिकेट विश्व कप मैचों के दिनों में अतिरिक्त ट्रेन का करेगी संचालन

खबरे |

खबरे |

दिल्ली मेट्रो क्रिकेट विश्व कप मैचों के दिनों में अतिरिक्त ट्रेन का करेगी संचालन
Published : Oct 7, 2023, 12:42 pm IST
Updated : Oct 7, 2023, 12:42 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

स्टेडियम के निकट दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन है।

New Delhi: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के दिल्ली में खेले जाने वाले मैचों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो (डीएमआरसी) ने अपनी अंतिम ट्रेन के समय को लगभग 30 मिनट तक बढ़ा दिया है। विश्व कप के पांच मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जायेंगे। स्टेडियम के निकट दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सभी लाइनों पर दर्शकों को आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रेनों की सेवा को आधे घंटे तक बढाया जाएगा।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘ सात, 11, 15, 25 अक्टूबर और छह नवंबर 2023 को नयी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोज शाह कोटला मैदान) में आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 मैचों (दिन-रात्रि) के दौरान दर्शकों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए मेट्रो ने सभी लाइनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर) पर अपनी आखिरी ट्रेन के समय में मामूली बदलाव किया है।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘मैच खत्म होने के बाद आस-पास के मेट्रो स्टेशनों पर अचानक भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए, दिल्ली मेट्रो सभी लाइनों पर अपनी अंतिम ट्रेन के समय को लगभग 30 मिनट तक बढ़ाकर अतिरिक्त ट्रेन यात्राएं (लगभग 24) करेगी। इससे दर्शक मेट्रो का उपयोग करके अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे।’’.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Giani Harpreet Singh News :''बादल परिवार या बादल की पार्टी ने पंजाब को बचाने का ठेका नहीं लिया''

12 Feb 2025 1:11 PM

Kaka Kotra Interview: किसानों पर विवादित टिप्पणी करने वालों को काका सिंह कोटड़ा का जवाब

12 Feb 2025 1:09 PM

ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਜਿੱਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੈਂਡ-ਵਾਜਿਆਂ ਤੇ ਢੋਲਾਂ 'ਤੇ ਪੈ ਰਹੇ ਭੰਗੜੇ, ਜ਼ੋਰਾਂ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ

08 Feb 2025 6:00 PM

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM