2022 में देश में 5जी स्मार्टफोन की बिक्री 74 प्रतिशत बढ़ी: सीएमआर

खबरे |

खबरे |

2022 में देश में 5जी स्मार्टफोन की बिक्री 74 प्रतिशत बढ़ी: सीएमआर
Published : Feb 8, 2023, 10:51 am IST
Updated : Feb 8, 2023, 10:51 am IST
SHARE ARTICLE
5G smartphone sales in the country to grow by 74 percent in 2022: CMR
5G smartphone sales in the country to grow by 74 percent in 2022: CMR

रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन बदलने और उन्नत फोन लेने की उपभोक्ताओं की दृढ़ इच्छा ने महंगे स्मार्टफोन बाजार का विस्तार जारी रखा।

New Delhi:  वर्ष 2022 में देश से 5जी स्मार्टफोन का निर्यात 74 प्रतिशत बढ़ा लेकिन कुल मोबाइल फोन की बिक्री आठ प्रतिशत घट गई। साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट से मंगलवार को यह जानकारी मिली। इस रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी की समग्र स्मार्टफोन बाजार में सर्वाधिक 21 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। वहीं, सैमसंग ने 5जी स्मार्टफोन की बिक्री में 23 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन बदलने और उन्नत फोन लेने की उपभोक्ताओं की दृढ़ इच्छा ने महंगे स्मार्टफोन बाजार का विस्तार जारी रखा। वास्तव में, महंगा स्मार्टफोन खंड (एक लाख रुपये से अधिक) सालाना आधार पर 95 प्रतिशत से अधिक बढ़ा।

सीएमआर की आसूचना समूह की विश्लेषक मेनका कुमारी ने कहा कि वर्ष 2022 की दूसरी छमाही (जुलाई-दिसंबर) में बाजार की कठिन परिस्थितियों के कारण समग्र स्मार्टफोन बाजार में गिरावट रही।

सीएमआर का अनुमान है कि 2022 में करीब 20 अरब डॉलर (करीब 1.65 लाख करोड़ रुपए) मूल्य के 5जी स्मार्टफोन बिक्री के लिए जारी किए गए। रिपोर्ट में कहा गया है, ''भारत में स्मार्टफोन की बिक्री सालाना आधार पर आठ प्रतिशत घटी है। वहीं तिमाही आधार पर वर्ष 2022 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में स्मार्टफोन बिक्री में 28 प्रतिशत की गिरावट आई है।''

पिछले वर्ष भारत के समग्र मोबाइल बाजार में 17 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं आपूर्ति की कमी के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिस्थितियों के चलते किफायती खंड में 7,000 रुपये से कम के फोन में सालाना आधार पर 55 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM