Tata Motors : टाटा मोटर्स ने मिनी ट्रक ‘ऐस’ की आपूर्ति शुरू की

खबरे |

खबरे |

Tata Motors : टाटा मोटर्स ने मिनी ट्रक ‘ऐस’ की आपूर्ति शुरू की
Published : Jan 9, 2023, 5:32 pm IST
Updated : Jan 9, 2023, 5:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Tata Motors begins supply of mini truck 'Ace'
Tata Motors begins supply of mini truck 'Ace'

टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कंपनी अभी 10 शहरों में वाणिज्यिक रूप से इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक पेश करेगी।

New Delhi : वाणिज्यिक वाहन खंड में देश की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को अपने मिनी ट्रक ‘ऐस’ के इलेक्ट्रिक संस्करण की आपूर्ति शुरू कर दी है। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कंपनी अभी 10 शहरों में वाणिज्यिक रूप से इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक पेश करेगी। इसकी शुरुआत दिल्ली, पुणे और मुंबई से होगी। बाद में इसे बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई के बाजारों में उतारा जायेगा।

ऐस ईवी के 25 वाहनों का पहला बेड़ा ई-कॉमर्स, रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनियों और कूरियर कंपनियों तथा उनके लॉजिस्टिक सेवा प्रदाताओं को दिया गया। इनमें अमेजन, डेल्हीवरी, डीएचएल (एक्सप्रेस और आपूर्ति श्रृंखला), फेडएक्स, फ्लिपकार्ट, जॉनसन एंड जॉनसन कंज्यूमर हेल्थ, मूविंग, सेफएक्सप्रेस और ट्रेंट लिमिटेड शामिल हैं।

टाटा मोटर्स ने पिछले साल मई में ऐस ईवी को पेश किया था। इस दौरान प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों मसलन अमेजन, बिगबास्केट, सिटी लिंक, डॉट, फ्लिपकार्ट, लेट्सट्रांसपोर्ट, मूविंग और येलो ईवी से उसे 39,000 इकाइयों के ऑर्डर के मिले थे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM